Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए बेहतर प्रबंधों के चलते देश के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज फिर एक बार इस महामारी से लडऩे की प्रतिज्ञा लेकर प्रदेश के लोगों को अपना संदेश दिया
    हरियाणा

    वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए बेहतर प्रबंधों के चलते देश के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज फिर एक बार इस महामारी से लडऩे की प्रतिज्ञा लेकर प्रदेश के लोगों को अपना संदेश दिया

    By Himachal VartaOctober 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    चडीगढ़ (हिमाचल वार्ता)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए बेहतर प्रबंधों के चलते देश के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज फिर एक बार इस महामारी से लडऩे की प्रतिज्ञा लेकर प्रदेश के लोगों को अपना संदेश दिया।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अक्तूबर, 2020 को देश के लोगों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जन आंदोलन संकल्प कोविड-19 के नाम से प्रतिज्ञा दिलवाने की शुरूआत की थी । उसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा सिविल सचिवालय चण्डीगढ़ से वही प्रतिज्ञा लेकर लोगों को इस महामारी से लडऩे का संकल्प दोहराया।

    प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि मैं मनोहर लाल संकल्प लेता/लेती हूँ कि मैं कोविड-19 के बारे में सतर्क रहूँगा/रहूँगी और मुझे और मेरे साथियों को इससे जुड़े खतरे को हमेशा ध्यान में रखूँगा/रखूँगी। मैं इस घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतने का वचन देता/देती हूँ।

    मैं कोविड से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिये प्रोत्साहित करने का भी वचन देता/देती हूँ। मैं सदैव मॉस्क/फेस कवर पहनूँगा/पहनूँगी, विशेषकर सार्वजनिक स्थलों पर।

    मैं दूसरों से कम-से-कम दो गज की दूरी बनाकर रखूँगा/रखूँगी। मैं अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबुन और पानी से धोऊंगा/धोऊंगी। हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे।

    मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन के अलावा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के साथ कोविड-19 से लडऩे की प्रतिज्ञा ली। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ जिला लघु सचिवालयों से सभी उपायुक्तों ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिज्ञा ली।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.