Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»फतेहगढ़ साहिब में दो स्थानों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाला दोषी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
    चण्डीगढ़

    फतेहगढ़ साहिब में दो स्थानों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाला दोषी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

    By Himachal VartaOctober 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    पुलिस की तरफ से गहराई से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का भरोसा

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब पुलिस ने उस दोषी को गिरफ़्तार करके मुकदमा दर्ज कर लिया है जोकि गाँव तारखण माजरा, श्री फतेहगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करते हुए गाँव वासियों ने काबू कर लिया था।

    यह प्रगटावा करते हुये पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी संबंधी एक घटना गाँव तरखाण माजरा, फतेहगढ़ साहिब जिले में सोमवार प्रात:काल 11 बजे सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने गाँव तरखाण माजरा में गुरुद्वारा साहिब के सेवक मनजोत सिंह के बयान पर थाना सरहिन्द में मुकदमा नं. 294 तारीख़ 12.10.2020 दर्ज किया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मनजोत सिंह की तरफ से दर्ज बयान के मुताबिक एक अनजान व्यक्ति प्रात:काल सविफट कार पी बी-34 -7277 में नतमस्तक होने के बहाने गुरूद्वारा साहिब में दाखि़ल हुआ, परन्तु दोषी ने वहाँ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की। मौके पर पहुँचे मनजोत सिंह ने अपने पिता के साथ मिलकर इस दोषी को काबू कर लिया। इसी दौरान कुछ निवासी मौके पर इकठ्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुँच गए और दोषी को हिरासत में ले लिया।

    प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम की पहचान सहजवीर सिंह (उम्र 19 साल) निवासी नाभा के तौर पर हुई है। उसकी निजी तलाशी लेने पर पटियाला के एक अस्पताल की पर्ची मिली है, जहाँ वह पिछले एक साल से नशा मुक्ति के लिए इलाज करवा रहा था। दोषी की पहचान उसके पिता द्वारा भी की गई है, जिसको उसके पुत्र की घिनौनी हरकत संबंधी जानकारी मिलने पर मौके पर बुलाया गया था।

    प्रवक्ता ने कहा कि आरम्भिक तफ़तीश के दौरान मुलजिम ने खुलासा किया है कि इस घृणित अपराध को अंजाम देने से पहले उसने प्रात:काल ही पास के गाँव जल्ला, श्री फतेहगढ़ साहब जिले में भी ऐसी घटना को अंजाम दिया था।

    उन्होंने बताया कि मौके का जायज़ा लेने के लिए ए.डी.जी.पी. अमन-कानून ईशवर सिंह, आईजी रूपनगर अमित प्रसाद, आईजी पटियाला जतिन्दर सिंह औलख, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अमनीत कौंडल और अन्य सीनियर अधिकारियों की तरफ से दौरा किया और इस सम्बन्धी शिरोमणि कमेटी और सत्कार कमेटी के सदस्यों के साथ मिल कर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से जांच के आदेश दिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.