Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बिना मास्क सराहां में पाए जाने के खिलाफ सख्त हुई पुलिस!
    सिरमौर

    बिना मास्क सराहां में पाए जाने के खिलाफ सख्त हुई पुलिस!

    By Himachal VartaNovember 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    सराहां में बिना मास्क पकड़े गए तो देना होगा 500 रुपए जुर्माना

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। पच्छाद उपमंडल में भी सख्ती साफ देखी जा रही है। एसडीएम शशांक गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि बिना मास्क लगाए कोई मिलता है तो उसे भारी हर्जाना चुकाना पड़ेगा। यानी अब सराहां में यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उसे पांच सौ का जुर्माना देना होगा। उन्होंने सभी विभागाधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए।

     

    एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फेल रहा है जिसके लिए सभी को पुख्ता तैयारी करने की जरूरत है। इस लिए किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने ऑफिस में मास्क, सेनेटाइजर ओर सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें जिससे कार्यालयों में संक्रमण का असर न पड़े।

    उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह कभी भी सरप्राइज विजिट कर सकते हैं और यदि निर्देशों के मुताबिक ऑफिस में इंतजाम नहीं पाए गए तो उक्त अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑफिस में यदि किसी को जुकाम, खांसी या अन्य लक्षण नजर आएं तो तत्काल उक्त व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाएं।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस भी ऑफिस में गर्भवती महिलाएं, डायबीटिक, हार्ट प्रॉब्लम वाले कर्मचारी हैं उन्हें कुछ दिनों के लिए घर पर ही रहने की सलाह दें। उन्होंने पच्छाद पुलिस को निर्देश जारी किए कि बिना मास्क के बाजार में घूमते पाए जाने पर चालान की प्रक्रिया शुरू कर दें। व्यापार मण्डल को भी साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपनी दुकानों में भीड़ जमा न होने दें यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के दुकान में आता है तो उसे सामान न दिया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.