Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»रेल यातायात पर रोक हटाए जाने से उद्योगपतियों ने राहत की सांस ली – पवन दीवान
    पंजाब

    रेल यातायात पर रोक हटाए जाने से उद्योगपतियों ने राहत की सांस ली – पवन दीवान

    By Himachal VartaNovember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    मुसाफिरों, किसानों और उद्योगों को मिलेगा फायदा
    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब विशाल उद्योग विकास बोर्ड (पी.एल.आई.डी.बी) के चेयरमैन पवन दीवान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से राज्य में रेल सेवाओं के स्थगन को लेकर बनी दुविधा की स्थिति को तोडऩे में सफलता मिलने के बाद भारतीय रेलवे द्वारा पंजाब से और पंजाब के लिए रेल सेवाएं शुरू किये जाने का क्षेत्र के उद्योगपतियों द्वारा स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया है।
    किसान यूनियनों द्वारा मुख्यमंत्री की अपील मानने और रेल पटडिय़ों से धरना उठाने का ऐलान किये जाने के बाद रेल सेवाएं फिर से बहाल करने पर उद्योगपतियों ने सुख की साँस ली है।
    महामारी के फैलने के कारण रेल सेवाओं के स्थगन और इसके बाद किसानों की तरफ से रेल पटडिय़ां रोकने से उद्योग को भारी चोट पहुंची है। कोविड की संकटकालीन स्थिति के मद्देनजऱ मज़दूरों की कमी के कारण उद्योगों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है, रेल यातायात के स्थगन के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं। इस कारण उद्योगपतियों को कच्चे माल की कमी, निश्चित समय माल की सप्लाई देने असफल रहने, ‘प्रीमियम कीमतों’ पर माल की खरीद या ट्रकों के द्वारा माल लाने-ले जाने के अतिरिक्त खर्चों जैसी समस्याओं की चिंता बढ़ती जा रही है।
    पंजाब के किसान कई महीनों से रेल पटडिय़ों पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में यात्रियों और माल गाडिय़ों की सेवाओं में विघ्न पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब हाल ही की घटनाओं के अनुसार रेल आंदोलन को हटाया गया है जोकि यात्रियों, किसानों और उद्योगों समेत सभी के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने पंजाब के बड़े हितों के लिए धरने मुलतवी करने के लिए पंजाब सरकार, भारतीय रेलवे और खासकर किसान यूनियनों का धन्यवाद किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.