चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज काले खेती कानूनों के विरुद्ध चल रहे संघर्ष में शिरकत करते समय दो किसानों गुरजंट सिंह और गुरबचन सिंह के देहांत पर दुुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने मानसा और मोगा जिलों के निवासी दोनों किसानों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है।
मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा करते मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीछे परिवारों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।
जि़क्रयोग्य है कि मानसा जिले के गाँव बच्छोआना के किसान गुरजंट सिंह की खेती कानूनों के विरुद्ध संघर्ष के दौरान दिल्ली में मौत हो गई जबकि मोगा जिले के गाँव भिंडर कलां के किसान गुरबचन सिंह (85) बुधवार की मोगा में रोष प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।
Breakng
- छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज
- अर्जुन सिंह नागरा की अध्यक्षता में सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसायटी की बैठक
- सिरमौर में भीषण आगजनी के बीच फंसे चंडीगढ़ से आए 85 स्कूली बच्चे
- एमसी के अधिकारियों की दूरदर्शिता से शहर के सफेद हाथी बने कमाऊ पूत
- इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब में 18 मई को 11वां दीक्षांत समारोह
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की
Saturday, May 4