Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की अतिरिक्त उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश…
    सिरमौर

    कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की अतिरिक्त उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश…

    By Himachal VartaDecember 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में वर्ष-2020 के दौरान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अतंर्गत 15 मामलों में पीड़ितों को 9 लाख रूपये की राहत राशि प्रदान की गई है। जिसमें पिछले तीन महीनों के दौरान 10 मामलों में 4 लाख 76 हजार रूपये प्रदान किए गए है। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के सदस्यों को विद्यालयों तथा आगनवाड़ी केन्द्रों में किसी भी प्रकार के भेदभाव व छुआछूत के मामलों पर निगाह रखने तथा सूचना देने के लिए प्राधिकृत किया गया है।

    अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण हेतू प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के अतंर्गत जिला में 80 आंगनवाड़ी केन्द्र अल्पसंख्यक जनसख्ंया वाले क्षेत्रो में चलाए जा रहे है तथा जिला के विभिन्न आंगनवा़ड़ी केन्द्रों में 29 आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा 49 आंगनवाड़ी सहायिका अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखती है। उन्होंने बताया कि जिला में 0 से 6 वर्ष के 2570 अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को आंगनवाडी केन्द्रों कें माध्यम से पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बाताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों के लिए आर्थिक क्रियाकलापों के लिए अधिवृद्धित ऋण सहायता के अतंर्गत वित वर्ष 2020-21 में 30 नवम्बर, 2020 तक 67 अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तिों को 2 करोड़ 76 लाख 40 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है। स्थानीय स्तरीय समिति सिरमौर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि कानूनी तौर पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सरक्षक प्रदान करने का अधिकार है जिसके अतंर्गत सिरमौर के दो मामलों में समिति द्वारा कानूनी संरक्षक नियुक्त करने के मामलों को अनुमोदित किया गया है।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग पंचायत सचिवों के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों के यूडीआईडी बारे सर्वेक्षण करे तथा जिन दिव्यांगजनों के अभी तक यूडीआईडी नही बने है उनकी सूचना शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम सिरमौर को निर्देश देते हुए कहा कि वह विभाग के सभी परिचालकों को सख्ती से निर्देश दे कि दिव्यांगों के बस में आने  पर दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटो को दिव्यांगों के लिए खाली करवाए ताकि दिव्यांगों को यात्रा के दौरान कोई भी समस्या न हो।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.