Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए विजय इंदर सिंगला भूख हड़ताल पर बैठेंगे
    चण्डीगढ़

    किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए विजय इंदर सिंगला भूख हड़ताल पर बैठेंगे

    By Himachal VartaDecember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज ऐलान किया कि वह 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के काले खेती कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

    इस सम्बन्धी ट्वीट करते हुए श्री सिंगला ने कहा, ‘‘मैं किसान दिवस के अवसर पर अपने किसानों और आढ़तियों की माँगों के समर्थन में और भाजपा की केंद्र सरकार के क्रूर खेती कानूनों के विरुद्ध भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’’

    ‘‘मैं सभी से अपील करता हूँ कि केंद्र की ज़ालिम सरकार और इसकी लोक विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुटता के साथ खड़े हों।’’

    श्री सिंगला ने समाज के सभी वर्गों को केंद्र की अत्याचारी सरकार और इसकी क्रूर नीतियों के विरुद्ध और किसानी भाईचारे के साथ एकजुटता के साथ खड़े होने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों और इसके साथ जुड़े वर्गों में आपसी फूट डालने की भद्दी चालें चल रही है परन्तु किसानों का विरोध प्रदर्शन दिनों-दिन चरम की ओर बढ़ता जा रहा है और यह विरोध किसानों के बनते हक मिलने के उपरांत ही ख़त्म होगा।

    पंजाब के आढ़तियों पर आयकर विभाग की छापेमारियों को भद्दी चाल बताते हुए श्री सिंगला ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बात हज़म नहीं हो रही कि आढ़ती भाईचारे की तरफ से किसानों को पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है। किसानों के विरोध को कमज़ोर करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर ग़ैर कानूनी तरीके अपनाते हुए छापेमारियां की जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘‘भाजपा नेता आढ़तियों और किसानों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे संबंधों को ख़त्म करने में सफल नहीं होंगे।’’

    श्री सिंगला पिछले कई दिनों से राज्य के आढ़तियों के साथ लगातार मीटिंगें कर रहे हैं। उन्होंने आढ़ती भाईचारे को भरोसा दिया है कि इस मुश्किल की घड़ी में पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी उनके साथ डटकर खड़ी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.