चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले चार दिनों से ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल पर ठेकेदार को दो दिन के भीतर मसला हल कर हड़ताल खत्म करने को कहा है। रजिस्ट्रार प्रो. कर्मजीत सिंह ने आज ठेकेदार से बैठक में साफ कर दिया कि उनका करार कंपनी के साथ है, किसी ई-रिक्शा चालक के साथ नहीं है, लिहाजा कोई भी विवाद कंपनी या ठेकेदार अपने स्तर पर खुद सुलझाये। प्रो. सिंह ने कंपनी को जल्द से जल्द कैंपस में ई-रिक्शा सेवा सुचारू रूप से बहाल करने को कहा है। प्रो. सिंह ने कहा कि उन्होंने कंपनी को साफ कर दिया है कांट्रेक्ट की शर्तों के मुताबिक करार रद्द भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालकों की बैठक उनके कंपनी मालिक के साथ जल्द बैठक होगी जिससे उनके वेतन व पीएफ का मुद्दा सुलझाया जा सके। अभी कुछ ई-रिक्शा चालकों की संख्या बढ़ी थी लेकिन अब हर रोज के 850 रुपये करने से और पीएफ न कटने के कारण सभी चालकों ने हड़ताल कर दी है। इस समय कैंपस में छुट्टियां चल रहीं है और अधिकतर स्टूडेंट घर चले गए है लेकिन कैंपस में बाहर से आने वाले छात्रों को विभिन्न हॉस्टलों में आने-जाने या आवासीय क्षेत्रों में जाने में मुश्किल पेश आ रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18