चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 अक्तूबर, 2019 को हरियाणा में आएगा। अपने दो दिवसीय इस दौरे में आयोग की ओर से राजनैतिक दलों, स्टेट नोडल अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त श्री अशोक लवासा और श्री सुशील चंद्रा 9 अक्तूबर, 2019 को चंडीगढ़ के ललित होटल पहुंचेंगे और शाम करीब 4.00 बजे राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद शाम साढ़े 6.00 बजे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ भी चुनावों को लेकर बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर, 2019 मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त श्री अशोक लवासा और श्री सुशील चंद्रा स्वीप प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। उसके बाद 10.00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक आयोग की हरियाणा के मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, एडीजीपी, पुलिस रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी, जिसमें विधानसभा चुनाव बारे विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोपहर 2:45 बजे आयोग की हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद 3:45 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त श्री अशोक लवासा और श्री सुशील चंद्रा आयोग प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से रुबरु होंगे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3