Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»25 जनवरी को हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में 11वां राज्यस्तरीय मतदाता दिवस वर्चुअल तौर पर मनाया जाएगा
    चण्डीगढ़

    25 जनवरी को हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में 11वां राज्यस्तरीय मतदाता दिवस वर्चुअल तौर पर मनाया जाएगा

    By Himachal VartaJanuary 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। आगामी 25 जनवरी को हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में 11वां राज्यस्तरीय मतदाता दिवस वर्चुअल तौर पर मनाया जाएगा।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री विजयवर्धन मुख्य अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा करेंगे । राज्य के सभी उपायुक्त व अन्य अधिकारी भी अपने-अपने जिला से वर्चुअल तौर पर उक्त कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे।

    इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मतदाता दिवस जिला स्तर से लेकर मतदान केंद्र स्तर तक मनाया जाएगा जिसमें मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में राज्य में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का दो बार विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण किया गया।

    श्री अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी 2021 को पात्रता तिथि के आधार पर संशोधित की गई मतदाता सूचियों के दौरान राज्य में 5,02,030 नए मतदाता बनाए गए, जिससे अब 1,88,08,322 मतदाता हैं। इनमें से 1,00,44,531 पुरूष तथा 87,63,791 महिला मतदाता हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘सभी मतदाता बनें सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक’ विषय पर सेमीनार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दो चरणों में ई-एपिक की सुविधा प्रदान की जाएगी। पहला चरण 25 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा जिसमें यूनिक मोबाइलयुक्त नए बने मतदाता शामिल होंगे। दूसरे चरण में यह सुविधा सभी पंजीकृत मतदाताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.