Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किए!
    हिमाचल प्रदेश

    अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किए!

    By Himachal VartaFebruary 4, 2021
    Facebook WhatsApp

    जनता की सुरक्षा के लिए जिला में पुलिस सहायता कक्ष स्थापित

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पुलिस ने जिला में आम जनता की सुविधा के लिए चार नए पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किए हैं। इन नए स्थापित पुलिस सहायता कक्ष का मुख्य उद्देश्य कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना, अवैध खनन को रोकना, यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन करना और स्थानीय आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत पुलिस सहायता प्रदान करना होगा।

    नए स्थापित पुलिस सहायता कक्षों में पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरूवाला के अन्तर्गत रामपुरघाट, पुलिस थाना शिलाई के अन्तर्गत मीनस और कफोटा में और पुलिस उपमंडल राजगढ़ के पुलिस थाना पच्छाद के अन्तर्गत नारग में पुलिस सहायता कक्ष की स्थापना की गई हैं। बता दे कि पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरूवाला के अन्तर्गत रामपुरघाट यमुना नदी और पुलिस थाना शिलाई के अन्तर्गत मीनस टौंस नदी के तट से सटे हुए है और इनकी सीमाऐं उत्तराखण्ड़ राज्य से लगती हैं।

    जिसके चलते इन स्थानों से अवैध तौर पर लकड़ी की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, शराब की तस्करी और अवैध खनन की गतिविधियों पर तुरन्त अंकुश लगाने हेतू उक्त पुलिस सहायता कक्षो की स्थापना करना अनिवार्य था। वही पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने सिरमौर जिले में चार पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किए गए हैं। इनमें पांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो लोगों की शिकायतों व अन्य मामलों को निपटाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.