Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»ग्रामीण जल सप्लाई स्कीम ने गांव दुघाट वासियों का दूषित पानी के साथ होने वाली बीमारियों से छुड़वाया पीछा
    चण्डीगढ़

    ग्रामीण जल सप्लाई स्कीम ने गांव दुघाट वासियों का दूषित पानी के साथ होने वाली बीमारियों से छुड़वाया पीछा

    By Himachal VartaFebruary 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    – हर कोई अपने हिस्से के पानी का बिल खुशी-खुशी भरता है-सरपंच स्वर्णजीत कौर
    – 24 घंटे निर्विघ्न कलोरिन युक्त पानी के फायदे ही फायदे-गांव वासी

    दुघाट (भादसों, नाभा, पटियाला), (हिमाचलवार्ता)। भादसों रोड़ पर स्थित गांव दुघाट में ग्रामीण जल सप्लाई स्कीम के तहत बनाए गए जल घर से मिलती 24 घंटे पीने वाले साफ पानी की सप्लाई ने इस गांव के निवासियों का पीने वाले दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से पीछा छुड़वा दिया है। गांव के हर घर में 24 घंटे पहुंचते साफ पीने वाले पानी के तहत जो लोग अपने घरों में सब्मर्सीबल पंप आदि नहीं भी लगवा सकते, उनके घरों में भी इस कलोरिन युक्त पानी के पहुंचने के साथ उनका जीवन आसान हो गया है।
    ग्राम पंचायत जल सप्लाई व सैनिटेशन कमेटी के चेयरपर्सन व गांव की सरपंच स्वर्णजीत कौर ने बताया कि 25000 लीटर पानी की क्षमता वाली इस पानी की टैंकी से गांव के हर घर में कुनैक्शन लगा हुआ है तथा हर कोई अपने हिस्से का बिल भरता है। कमेटी के सचिव गुरजंट सिंह ने कहा कि गांव वासी इस जल सप्लाई से खुश हैं तथा अब किसी को भी अपने घर में पानी का आरओ लगवाने की जरूरत नहीं रही।
    कमेटी के कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि इस जल सप्लाई से पहले उसको पेट की तकलीफ थी लेकिन जब से इस जल घर का पानी पीना शुरू किया है, तब से बीमारियों से पीछा छूट गया है। जबकि एक अन्य गांव निवासी जसवीर सिंह ने कहा कि उनको यह पानी काफी सस्ता पड़ता है और उनके गांव में इस पानी की सप्लाई होने के साथ गांव की साफ-सफाई व पानी की बचत पर भी असर पड़ा है क्योंकि कोई भी गांव वासी अब पानी को बेकार नहीं प्रयोग करता, जिसके कारण कहीं भी गारा भी नहीं होता।
    गांव निवासी व आंगनवाड़ी वर्कर जसवीर कौर ने कहा कि पहले उनको पानी की बहुत परेशानी थी लेकिन अब साफ पानी 24 घंटे निर्विघ्न मिल रहा है। इस मौके जल सप्लाई व सैनिटेशन विभाग से आई.ई.सी. वीरपाल दीक्षित व बी.आर.सी. सपना सुसन ने कहा कि गांव के लोग अपानी की संभाल व पानी की बचत के लिए पूरी तरह जागरूक हैं। पंप आप्रेटर गुरसेवक सिंह ने कहा कि वह सुबह-शाम पानी में कलोरिन दवाई मिला कर सप्लाई करता है, जिसके साथ गांव वालों को साफ पानी उपलब्ध होता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.