नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्टेट राइफल एसोसिएशन 13 से 15 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के नाहन में 23वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप होगी। स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव ईश्वर रोहल ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों वर्ग के अंडर-12, अंडर -15, अंडर -21 जूनियर, सीनियर 21 साल से अधिक और 60 साल से कम आयु वर्ग और 60 साल से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले होंगे।
पुलिस रेंज में होने वाली प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, 50 मीटर एयर राइफल और पिस्टल के साथ ट्रैप शूटिंग में निशानेबाज हिस्सा लेंगे।
प्रदेश योगासन खेल संघ मार्च में राज्य स्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाएगा। प्रतियोगिता के लिए जजों और रेफरियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण 11 से 14 फरवरी तक चलेगा।
संघ के महासचिव योगाचार्य विनोद शर्मा ने बताया कि दिसंबर में प्रदेश योगासन संघ की स्थापना हुई है। यह राष्ट्रीय योगासन खेल संघ से संबद्ध है, और केंद्रीय युवा और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।