Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्य सचिव ने पाँच लाभार्थियों को सेवा केन्द्रों की नयी सेवाओं के सर्टिफिकेट सौंपे
    चण्डीगढ़

    मुख्य सचिव ने पाँच लाभार्थियों को सेवा केन्द्रों की नयी सेवाओं के सर्टिफिकेट सौंपे

    By Himachal VartaFebruary 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने सेवा केन्द्रों में 56 नयी सेवाओं की की शुरूआत
    प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत ऐसी प्रणाली विकसित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ से सेवा केन्द्रों में 56 नयी सेवाएं शामिल करने की आनलाइन शुरुआत किये जाने से कुछ समय बाद आज मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने पाँच नागरिकों को नयी सेवाओं के सर्टिफिकेट सौंपे। इन नयी सेवाओं की शुरुआत से सेवा केन्द्रों में दी जाने वाली नागरिक केंद्रित सेवाओं की संख्या 271 से बढ़ कर 327 हो गई है।
    यहाँ अपने कार्यालय में पहले पाँच लाभार्थियों, मोहाली के धरया अग्रवाल और लोहगढ़ के नीरज कुमार (दोनों लर्निंग लायसेंस), माजरी के आशु जलाल (रिहायशी प्रमाण -पत्र), खरड़ के इन्दरप्रीत सिंह और माजरी के रमनदीप राठौर (दोनों मैरिज सर्टिफिकेट) को सर्टिफिकेट सौंपते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में और पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए सेवा केन्द्रों में 56 नयी सेवाओं शामिल की गई हैं।
    उन्होंने कहा कि यह नागरिकों को निर्विघ्न ढंग से सेवाएं देने की प्रणाली को और सुचारू बनाऐगा और नागरिक एक छत के नीचे सभी जरूरी सेवाएं ले सकेंगे। श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार लोगों को समयबद्ध और निर्विघ्न सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक सेवा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जवाबदेही यकीनी बनाई जायेगी।
    मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा केन्द्रों में विभिन्न विभागों की अन्य नयी सेवाओं की शुरुआत लोगों को उनके घर के नजदीक और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने में एक और मील पत्थर है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार के अंतर्गत लोगों की सुविधा के लिए ऐसी प्रणाली विकसित करने वाला पंजाब देश का एकमात्र राज्य है। श्रीमती महाजन ने कहा कि लोगों को उनके रोजमर्रा के प्रशासकीय कामों में और सुविधा देने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
    इस अवसर पर प्रशासनिक सुधारों विभाग के डायरैक्टर श्री परमिन्दर पाल सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.