Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा पुलिस ने जनवरी माह गुमशुदा स्मार्टफोन की बरामदगी का अभियान चलाते हुए 228 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए
    चण्डीगढ़

    हरियाणा पुलिस ने जनवरी माह गुमशुदा स्मार्टफोन की बरामदगी का अभियान चलाते हुए 228 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए

    By Himachal VartaFebruary 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस ने जनवरी माह गुमशुदा स्मार्टफोन की बरामदगी का अभियान चलाते हुए 228 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए है, जो चोरी हो गए थे या फिर लापरवाही से गुम हो गए थे। 16 लाख रुपये से अधिक कीमत के इन मोबाइल फोन को पुलिस ने तकनीकी आधार पर तलाश कर बरामद किया और वास्तविक मालिकों को सौंपा। अपने गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोग भी काफी खुश नजर आए।

    हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि बीते साल 2020 में भी 1.61 करोड़ रुपये की कीमत के 2048 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके संबंधित मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।

    आईटी और साइबर सेल टीमें ऐेसी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आईएमईआई नंबर द्वारा मोबाइल में इस्तेमाल किए गए सिम की सहायता से लोकेशन को ट्रेस करती हैं। जनवरी, 2021 में बरामद हैंडसेटस में महंगे मोबाइल फोन भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश फोन उपयोगकर्ताओं द्वारा गलती से गुम हो गए थे जबकि कुछ अन्य चोरी हो गए थे। तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पुलिस निरंतर लापता फोन को ढूंढ रही है और आने वाले दिनों में और भी रिकवरी की उम्मीद है।

    हिसार जिले से सर्वाधिक 46 मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए गए जबकि पंचकूला से 25, पलवल से 15 फोन बरामद हुए। इसी अवधि के दौरान जीआरपी द्वारा भी 25 हैंडसेट की रिकवरी की गई।

    निजी डेटा और अन्य जानकारी सेव होने के कारण अधिकांश लोगों के लिए मोबाइल फोन की अहमियत उसकी कीमत से कहीं अधिक होती है। हमारी टीमें तकनीक का इस्तेमाल करते हुए लापता/गुम/चोरी हुए फोन का पता लगाने के लिए इनके एक्टिवेट होने तक लगातार ट्रैक करती रहती हैं। हैंडसेट के एक्टिवेट होते ही पुलिस लोकेशन ट्रैक कर डिवाइस को रिकवर कर लेती है।

    श्री विर्क ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के गुम या चोरी होने पर किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचने के लिए ऐसे मामलों की रिपोर्ट तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में अवश्य करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.