चंडीगढ़। चंडीगढ़ की 20 डिस्पेंसरी को चंडीगढ़ प्रशासन ने अपग्रेड करने का फैसला किया है। इसके तहत अब इन सभी डिस्पेंसरियों को म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से छीनकर डायरेक्टर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर विभाग को सौंप दिया जायेगा। यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर द्वारा इस मामले में फैसला लिया गया है। इसके तहत इस सभी डिस्पेंसरी में लोगों को विभिन्न सुविधायें मिलेंगी। इनमें गर्भवती महिलाओं की देखरेख, फैमिली प्लानिंग, ओपीडी सर्विस, कानों एवं आंखों आदि बीमारियों को लेकर भी इन डिस्पेंसरी में सुविधा मिलेगी। बता दें कि साल 2010 में इन 20 डिस्पेंसरी को एमसी को दिया गया था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि एमसी की ओर से इन डिस्पेंसरी की सही देखरेख नहीं की जा रही थी।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19