Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण की पहली ख़ुराक देने की अंतिम तिथि बढ़ाई
    चण्डीगढ़

    पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण की पहली ख़ुराक देने की अंतिम तिथि बढ़ाई

    By Himachal VartaFebruary 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सिविल सर्जनों को समस्त स्कूलों के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए टेस्टिंग शुरू करने के निर्देश

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण की पहली ख़ुराक देने की अंतिम तिथि 19 फरवरी से बढ़ाकर 25 फरवरी 2021 कर दी गई है। फ्रंटलाईन वर्करों को टीकाकरण की पहली ख़ुराक देने की अंतिम तिथि भी 6 मार्च, 2021 तक बढ़ा दी गई है।

    आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हाल ही में दूसरे राज्यों में कोविड के मामलों में हो रही वृद्धि और नये वायरस का पता चलने के मद्देनजऱ यह बहुत ज़रूरी है कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाये क्योंकि वह वायरस के फैलाव से निपटने के लिए फ्रंट लाईन पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में कोविड मामलों में दोबारा हुई वृद्धि से निपटने के लिए योजना बनायी गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण सम्बन्धी पंजाब में अब तक कोई भी मौत या कोई गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आया।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शिक्षा संस्थाओं में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्टाफ और अध्यापकों के कोविड टैस्टों को नियमित रूप में यकीनी बनाएं। यदि कोई भी अध्यापक या विद्यार्थी पॉजि़टिव पाया जाता है तो बिना किसी देरी के कोविड पॉजि़टिव व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करके टेस्टिंग की जाए जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।

    स. सिद्धू ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने कोविड सम्बन्धी सावधानियां लागू करने के लिए प्रति स्कूल एक अध्यापक को एक मॉनिटर नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि जि़ला और ब्लॉक टास्क फोर्स की ड्यूटी है कि सभी शैक्षिक संस्थानों की औचक जांच की जाये जिससे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि मास्क के सभ्यक प्रयोग और कोविड सम्बन्धी सावधानियों के प्रयोग संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में अभियान चलाए जाएँ और सैशन करवाए जाएँ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.