Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पुरानी पेंशन बहाली के लिए 15मार्च को शिमला में गरजेंगे सिरमौर के कर्मचारी
    सिरमौर

    पुरानी पेंशन बहाली के लिए 15मार्च को शिमला में गरजेंगे सिरमौर के कर्मचारी

    By Himachal VartaMarch 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन।जिला सिरमौर के सभी विभागों में कार्यरत  सरकारी कर्मचारी शिमला जिलाधीश कार्यालय के समक्ष चल रहे क्रमिक अनशन में कल भाग लेंगे जिला सिरमौर नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुण्डीर, वरिष्ठ अध्यक्ष जगदीश परमार, खण्ड  अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, अनिल  शर्मा, संदीप कश्यप, प्रवीण शर्मा,  धनंजय सैनी आदि ने कहा की पुरानी पेंशन दशको तक सरकारी सेवा कर रहे हैं कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है।

    इस अधिकार के लिए  सभी कर्मचारी एकजुट होकर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी नई पेंशन योजना संघ  के  बैनर तले आक्रामक रुख अपना रहा है। विगत 3 मार्च को जहां हजारों कर्मचारी शिमला में एकत्र होकर अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं।

    उसी दिन कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को एक संदेश भी दिया था कि 6 मार्च के बजट भाषण में यदि  कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिय कोई ठोस नीति नहीं बनाई  जाती है तो 7 मार्च से बजट समाप्ति तक लगातार हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि क्रमिक अनशन  में भाग लेंगे।

    इसी कड़ी में 15 मार्च को जिला सिरमौर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरने में शामिल होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा की हिमाचल प्रदेश  विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर भी इस मांग का भरपूर समर्थन करेगा ।

    संघ ने आश्चर्य व्यक्त किया कि जहां मात्र 1 दिन के लिए चुने जाने पर भी माननीय विधायको एवं सांसदो  को एक नहीं बल्कि अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग पेंशन दी जा रही है।

    वही जीवन पर्यन्त  समाज एवं सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारियों के बुढ़ापे को लाचारी एवं मजबूरी के सहारे छोड़ देना एक अमानवीय  एवं निन्द्नीय कृत्य है अत संघ नई पेंशन योजना का पुरजोर विरोध करता है तथा सरकार से मांग करता है कि प्राइवेट कंपनियों को दी जा रही है सरकार एवं कर्मचारियों की धनराशि हिमाचल प्रदेश लेखाकार कार्यालय में वापस लाई जाए तथा कर्मचारियों को जीपीएफ संख्या देकर उन्हें पुरानी पेंशन के दी जाएं।

    साथ ही संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों पर शीघ्रता से लागू नहीं करती है तो संघर्ष को ओर तेज करने के लिए वाध्य  होना पड़ेगा तथा इसके दुष्परिणाम का उत्तरदायित्व राज्य सरकार का होगा।

    अत संगठन ने  मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार से निवेदन करता हें कि शीघ्र ही कर्मचारियों की इस सबसे अधिक न्याय उचित मांग पर विचार कर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक ठोस नीति बनाई जायें  तथा  सेवाकाल में अपंगता अथवा देहांत पर मिलने वाले लाभ सम्बंधी 2009 की केन्द्र सरकार  की अधिसूचना को शीघ्र ही हिमाचल में लागू किया जायें  जिसका माननीय मुख्यमंत्री पहले ही आश्वासन दे चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.