Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री द्वारा कोविड से बुरी तरह प्रभावित 9 जिलों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ाने का ऐलान
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री द्वारा कोविड से बुरी तरह प्रभावित 9 जिलों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ाने का ऐलान

    By Himachal VartaMarch 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    कोविड की खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए अगले कुछ दिनों में कुछ और प्रतिबंधों के साथ कड़े कदम उठाने की चेतावनी

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब  के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड से बुरी तरह प्रभावित राज्य के 9 जिलों में रात के कफ्र्यू का समय दो घंटे बढ़ाने का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आने वाले कुछ दिनों में कई और कड़े कदम उठाने और प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी है।
    मुख्यमंत्री के इस ऐलान से लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रोपड़ जिलों में अब रात 11 बजे से प्रात:काल 5 बजे की बजाय रात 9 बजे से प्रात:काल 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। इन सभी जिलों में रोजाना 100 से अधिक कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान बुधवार को कोविड मामलों की संख्या 2039 तक पहुँचने और 35 मौतें हो जाने के मद्देनजर किया गया।
    अपनी सरकार के चार वर्ष मुकम्मल होने पर प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति नाजुक दौर में है जिस कारण वह और भी सख्ती बरतने जा रहे हैं।
    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अगले दिनों में राज्य सरकार की कोविड से संबंधित माहिरों की टीम के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जमावड़ों पर रोक लगाने समेत कई और सख्त कदमों का ऐलान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्या राजनैतिक जमावड़ों को प्रतिबंधों में शामिल किया जायेगा, इस बारे भी स्वास्थ्य माहिरों की टीम की सलाह के मुताबिक फैसला लिया जायेगा।
    उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों के साथ नरमी नहीं बरतूंगा। चाहे लोगों को यह अच्छा न लगे परन्तु यह मेरा फर्ज है।’’ उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि रोजाना मामलों की संख्या 3000 से नहीं बढ़ेगी जैसे कि कुछ माहिरों ने अनुमान लगाया है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि समूह पंजाबी प्रतिबंधों का पालन करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने नागिरकों से अपील की, ‘‘ईश्वर के लिए, पंजाबियों की जान बचाओ।’’
    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन वाले अधिक-निर्भर ईकाईयों में 283 कोविड मरीज और 27 अन्य मरीज वेंटिलेटर पर हैं जिस कारण स्थिति बहुत खतरनाक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनको अपनी सेहत थोड़ी सी भी खराब होती महसूस होती है तो वह तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ और अपना टैस्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि समस्या इस बात पर है कि लोग हस्पताल बहुत देरी से जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बरकरार रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो जुर्माने में वृद्धि की जा सकती है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे उनकी सरकार कोरोना वायरस को रोकनेे के लिए हर संभव कदम उठा रही है परन्तु उनको उम्मीद है कि केंद्र सरकार द्वारा बुरी तरह प्रभावित इलाकों में नौजवानों और सार्वजनिक तौर पर संबंध रखने वाले सभी लोगों के टीकाकरण के लिए उनके सुझाव को मंजूरी दे दी जायेगी। यह सुझाव उन्होंने बीते दिन प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग दौरान दिया था।
    यह पूछे जाने पर कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थ यात्रा और धार्मिक उद्देश्य के लिए पंजाब से आने वाले लोगों पर रोक लगाने की माँग किये जाने संबंधी कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाने के हक में नहीं हैं परन्तु कोविड की समस्या पर काबू पाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब इस मसले पर उनको पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री से औपचारिक पत्र मिलेगा तो वह उस समय उपयुक्त फैसला लेंगे।
    इसी दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को फोन किया था और उनके इलाज में किसी तरह की मदद की पेशकश की थी जो कोविड पॉजिटिव पाए गए और उस समय फोर्टिस मोहाली में उपचाराधीन थे। इसके बाद सुखबीर बादल को गुडग़ांव के मेदांता हस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि सुखबीर और उनके (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) अपने कई अन्य कैबिनेट साथी, पार्टी विधायक और अधिकारी जल्दी ही स्वस्थ होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.