Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»देश»बेवफा चाय वाला!
    देश

    बेवफा चाय वाला!

    By Himachal VartaMarch 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    युवक ने बेबफा चाय वाला नाम से शुरू किया स्टार्ट अप इसकी असली वजह जानकर रह जायेगें हैरान

    युवक ने बेबफा चाय वाला नाम से शुरू किया स्टार्ट अप इसकी असली वजह जानकर रह जायेगें हैरान 

    पटना (हिमाचल वार्ता) :- अक्सर प्यार में धोखा खाएं लोगों के बारें में आपने काफी कुछ सुना होगा। कोई प्रेमिका से बदला लेता है तो कोई शराब पीकर उसे भूलने की कोशिश में लग जाता है। लेकिन एक युवक ऐसा भी है जिसने प्यार में मिले धोखा को पैसे कमाने का जरिया बना लिया। जी हां युवक का नाम है संदीप कुमार जोकि पटना के महुआ बाग का रहने वाला है। संदीप को पांच साल पहले एक लड़की से प्‍यार हो गया था।

    रिलेशनशिप लंबी चली, लेकिन साल 2020 में दोनों का ब्रेक-अप हो गया। संदीप के अनुसार लड़की ने ब्रेकअप कर लिया जिसके बाद वह डिप्रेशन में चले गए। संदीप उस ब्रेक-अप को नहीं भूले हैं, इसलिए ‘बेवफा चायवाला’ नाम से एक स्‍टार्ट-अप शुरू कर दिया है। जी हां, उसने ‘बेवफा चायवाला’ नाम से दुकान खोल दी है। पटना के व्‍यस्‍त बोरिंग कैनाल रोड के किनारे उसके ठेले पर प्रेम व बेवफाई की चाय पीने के लिए भीड़ उमड़ती है।

    संदीप की चाय की दुकान बाकी दुकानों से जरा हटकर है। इसमें चायवाले की निजी जिंदगी का दर्द भी समाया हुआ है। जिसकी वजह से यहां प्यार में धोखा खाए लोगों को चाय में छूट दी जाती है तो प्रेमी जोड़ों से ज्यादा कीमत ली जाती है। यहां ग्राहक एक ही चाय अलग-अलग दाम में पीते हैं। यहां जो चाय सिंगल लोगों को 10 रुपये में दी जाती है तो उसी चाय के लिए प्रेमी जोड़े के साथ आये लोगों को 15 रुपये कीमत देनी पड़ती है।

    ये दुकान ज्यादा पुरानी भी नहीं है। बल्कि यह दुकान वैलेंटाइन वीक में इसी साल आठ फरवरी को तीन दोस्‍तों ने मिलकर खोली है। संदीप अपने बचपन के दो और दोस्‍तों कुणाल व राहुल के साथ मिलकर दुकान चलाते हैं। यहां दूर-दूर से प्रेमी जोड़े चाय पीने आते हैं। संदीप के भाई सोनू ने बताया कि शुरुआती दौर में रोजाना तीन से चार सौ कप चाय बिकती थी। और अब भीड़ लगी रहती है। अ

    ब संदीप की दुकान पर रोजाना जहां 4000 की बिक्री हो रही है। संदीप इस चाय दुकान की चेन खोलना चाहते है। जिसकी शुरुआत उन्होंने पटना के मीठापुर के फुटपाथ पर ठेले से की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.