शिक्षा विभाग का कारनामा, मृत शिक्षक को बना दिया प्रिंसिपल, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी मृत्यु
नाहन। :- शिक्षा विभाग ने शनिवार को 97 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है। वही, सिरमौर जिले में शिक्षा विभाग ने खाली चल रहे कफोटा स्कूल के प्रधानाचार्य पद पर ऐसे शिक्षक को पदोन्नत कर भेजने के आदेश जारी किए है, जिनकी डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो गई है।
इनमें 90 सीरियल नंबर पर धर्म चंद का नाम है। जिनकी डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो गई है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रावमापा कफोटा सुरेश कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त हुए व्यक्ति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई है।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक कर्म चंद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ये नियुक्तियां शिक्षा निदेशालय से होती हैं। यदि ऐसा है तो मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा।