नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है इसलिए लोग नाहन स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में या आयुर्वेदिक अस्पताल में आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं जिसके लिए उन्हें अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि अगले दो दिन यानी 3 और 4 अप्रैल को भी आयुर्वेदिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन में सभी कार्यदिवस और अवकाश वाले दिन वैक्सीन लगवा सकते हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
