Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हरिपुरधार क्षेत्र में पर्यटन को लगेंगे चार चांद मंदिर समिति ने सरकार को भेजा 85 लाख का प्रोजेक्ट
    सिरमौर

    हरिपुरधार क्षेत्र में पर्यटन को लगेंगे चार चांद मंदिर समिति ने सरकार को भेजा 85 लाख का प्रोजेक्ट

    By Himachal VartaApril 5, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    हरिपुरधार क्षेत्र में पर्यटन को लगेंगे पंख , मंदिर समिति ने सरकार को भेजा 85 लाख का प्रोजेक्ट 

    रेणुका जी। :- मांग कर रहा भंगायणी मंदिर व हरिपुरधार के सौंदर्यीकरण के लिए मां भंगायणी मंदिर सेवा समिति ने 85 लाख की अनुमानित राशि का एक प्रोपोजल तैयार किया है। समिति सरकार की नई मंजिल नई राहें योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को अंजाम देना चाहती है। समिति ने 28 जनवरी को प्रोजेक्ट का प्रपोजल डीसी सिरमौर को भेजा था।

    समिति के इस प्रोजेक्ट से डीसी भी काफी प्रभावित हुए हैं। शनिवार को उपायुक्त सिरमौर डा. आरके परुथी ने हरिपुरधार का विजिट किया। साइट पर पहुंचकर उन्होंने सभी स्थलों का मुआयना किया। उन्होंने प्रपोजल की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रोजेक्ट तैयार हो जाता है तो इससे हरिपुरधार व मां भंगायणी मंदिर की सुंदरता को जहां चार चांद लगेंगे, वहीं इससे पर्यटन को भी भारी बढ़ावा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रपोजल को स्वीकृति के लिए डायरेक्टर टूरिज्म व प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा। समिति ने मंदिर व आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए जो प्रोपोजल तैयार किया है उसमें मंदिर के समीप एक हेलीपैड बनाने की योजना है। समिति हरिपुरधार किले तक एक ट्रैक रूट बनवाना चाहती है।

    मंदिर से किले तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क को पक्का करने, उस सड़क पर रेन शेल्टर बनाना, कैफेटेरिया का निर्माण करना, मंदिर परिसर को भव्य लाइट सिस्टम से सुसज्जित करना व रास्ते में बैंच लगवाना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। सौंदर्यीकरण की दृष्टि से समिति किले के समीप ही एक शिव प्रतिमा का भी निर्माण करवा रही है। उपायुक्त ने शनिवार को इस स्थल का भी दौरा किया।

    मंदिर समिति के संयोजक बलबीर ठाकुर ने बताया कि प्रपोजल मिलने के बाद डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी शनिवार को मुआयना करने साइट पर पहुंचे। उन्होंने समिति के प्रोजेक्ट की जमकर सराहना की और प्रपोजल को जल्द ही स्वीकृति के लिए सरकार व टूरिज्म विभाग को भेजने का आश्वासन दिया।

    ठाकुर ने बताया कि इस प्रपोजल को स्वीकृति प्रदान करवाने के लिए समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला जाकर सीएम से मुलाकात करेगा। इसके अलावा समिति के सदस्य डायरेक्टर टूरिज्म हिमाचल प्रदेश से भी मुलाकात करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.