नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने हरिद्वार में चल रहे महाकुम्भ मेला-2021 के लिए जिला सिरमौर से जाने वाले श्रद्वालुओं व पर्यटकों से अपील की है कि मेले के दौरान कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु भारत सरकार व उतराखण्ड राज्य सरकार द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन आवश्यक रूप से करें।
उन्होंने बताया कि कुम्भ में जाने वाले पर्यटकों को निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा तथा कोविड टैस्ट आर.टी.पी.सी.आर की नेगटिव रिपोर्ट साथ ले जानी होगी जो 72 घण्टे से पुरानी नही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रारूप पर चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना भी आवश्यक होगा। इन सभी दस्तावेजों के पूर्ण होने पर ही कुम्भ मेले में प्रवेश की अनुमति होगी।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2