Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पहले पिलाई शराब फिर रेत डाला गला पत्नी के साथ नाजायज संबंध होने का था शक
    सिरमौर

    पहले पिलाई शराब फिर रेत डाला गला पत्नी के साथ नाजायज संबंध होने का था शक

    By Himachal VartaApril 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन।(हिमाचल वार्ता)जिला मुख्यालय नाहन से पावंटा साहिब की ओर रुखडी गांव से गुजर रहे एनएच पर देर रात एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या करीब 22 वर्षीय युवक मानसिंह निवासी उत्तर प्रदेश की हुई है। जबकि इस हत्या को अंजाम देने वाला मृतक का दोस्त दशरथ फरार हो गया है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब रात के 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां हत्या करने वाला दशरथ, मृतक मानसिंह और उनका एक तीसरा दोस्त जीत सिंह तीनों ने इकट्ठे धौला कुआं और कोलर के बीच जमकर शराब पी।

    चूंकि दशरथ को शक था कि मान सिंह का उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध है। बस इसी शक की बुनियाद पर उसने पहले से ही षड्यंत्र रचते हुए खाने पीने का इंतजाम किया। जबकि इससे पहले उसने अपने परिवार को माजरा से पावंटा भेज दिया। जाहिर है सब कुछ पहले से ही प्लान हो रहा था। तीनों लोग फेरी का कार्य करते थे। दशरथ ने मानसिंह को जमकर शराब पिलाई और मोटरसाइकिल पर उसे अपने पीछे बिठाकर जीत सिंह को पीछे छोड़ तेजी से बाइक लेकर आगे निकल गया।

    सती वाला पंचायत के समीप रूखडी गांव आते ही एक निर्माणाधीन होटल के समीप उसने मोटरसाइकिल पर बैठे अपने दोस्त मानसिंह का गला रेत डाला। इतने में पीछे से जीत सिंह वहां पहुंचा। जब तक वह वहां पहुंचा, तड़प रहा मानसिंह दम तोड़ चुका था। अपने दोस्त की हत्या हो जाने के बाद जीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। जीत सिंह ने बताया कि अंतिम सांसे लेते हुए मानसिंह ने बताया कि उसे दशरथ ने मारा है।

    घटना करीब 11:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। वायरलेस के माध्यम से तमाम बेरियल की नाकाबंदी की गई। मगर तब तक हत्यारा बॉर्डर क्रॉस कर फरार हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना भी भेज दी गई है।

    खबर की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस कप्तान खुशाल सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारा उनकी गिरफ्त में होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.