Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली शख्सियत हो गई खामोश
    सिरमौर

    महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली शख्सियत हो गई खामोश

    By Himachal VartaApril 12, 2021
    Facebook WhatsApp
    महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली शख्सियत हो गई खामोश 

    नाहन। :- महिलाओं के आवाज को बुलंद करने वाली और समाजसेवी समीर शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रही। अब उनका हंसता हुआ चेहरा हमेशा के लिए हमें छोड़कर चला गया। वो वीरांगना थी जिन्होंने मौत से करीब दो साल तक लंबी लड़ाई लड़ी।

    आखिरकार मौत जीत गई और उन्हे अपने साथ ले गई। हम बात कर रहे हैं पांवटा साहिब की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता समीर शर्मा की सोमवार सुबह देहरादून के अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब वह हमारे बीच नही है, लेकिन उनके किये कार्य हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनके बेटे ने बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुईं है।
    पांवटा साहिब की सामाजिक कार्यकर्ता समीर शर्मा का स्वभाव ही उन्हे सामाजिक बनाता था। वह कहीं पर भी किसी इंसान के साथ गलत होते हुए नही देख सकती थी और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने मे पीछे नही हटती।
    आज नगर के वार्ड़ नंबर-9 के मद्रासी काॅलोनी के लोगों के लिए काॅलोनी मे सार्वजनिक शोचालय बने हैं उसमे उनका बड़ा योगदान है। उनका कहना था कि महिलाओं को अपने चूल्हे चौके के साथ – साथ समाज के लिए अपना योगदान देना चाहिए। 58 वर्ष की आयु तक भी समीर शर्मा धार्मिक व सामाजिक कार्यो के लिए पूरा समय देती रही।
    वह समाज में महिला उत्पीड़न, भ्रूण हत्या व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही। नगर की कई सामाजिक संस्थाओं की बैठकों मे भी वह अकेली महिला नजर आती रही , लेकिन उनका लोगों की सेवा का जज्बा इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकी।
    गौर हो कि पति को खोने के बाद भी समीर शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी थी और कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों का पालन पोषण कर आज उन्हे काबिल बनाया। हालांकि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से समीर शर्मा गंभीर बीमारी के चलते समाज में पहले की तरह सेवाएं नहीं दे पा रही थी , जिसका उन्हे मलाल भी था। ऐसी महिलाएं समाज को एक प्रेरणा देती हैं।

    φ

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.