Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जंगल में युवक पर किया तेंदुए ने हमला
    सिरमौर

    जंगल में युवक पर किया तेंदुए ने हमला

    By Himachal VartaApril 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचल वार्ता)जिला सिरमौर की उपमंडल शिलाई  की ग्रामं पंचायत क्यारी गुण्डाह के डोहर गांव में युवक को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। युवक को सिर, बाजू व शरीर के अन्य जगह से तेंदुए ने बुरी तरह नोचा दिया है।

    आसपास के लोगो ने जब युवक के चिल्लाने की आवाजें सुनी तो एकत्रित होकर मुश्किल से तेंदुए के चंगुल से छुड़ाकर शिलाई अस्पताल पहुँचाया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया है।

    जानकारी के अनुसार दीपचंद पुत्र तुलसी राम, गाँव डोहर निवासी  अपने गांव के साथ लगते जंगल मे मवेशियोंयों को घास चुगाने के लिए लेकर गया था कि अचानक जंगली तेंदुआ मवेशियों को देखकर दीपचंद की तरफ लपक गया है। जब तक दीपचंद खुद को सम्भलता, उससे पहले ही तेंदुए ने हमला कर दिया तथा दीपंचद को बुरी तरह घायल कर दिया है।

    शिलाई अस्पताल प्रभारी डॉक्टर शीतल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दीपचंद को तेंदुए ने बुरी तरह नोचा है सिर, बाजू व अन्य जगह शरीर पर तेंदुए के नाखूनों से गहरे घाव पड़े है।

    गंभीर हालत में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा आगामी स्वास्थ्य देखभाल के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    कार्यकारी वन परिक्षेत्र शिलाई विद्या सागर ने बताया कि तेन्दुए ने युवक पर हमला किया है ऐसी सूचना उन्हें मिली है वह अपनी टीम के साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए मौका का निरीक्षण करेंगे।

    दीपचंद के लिए मेडिकल के आधार पर धनराशि की राहत विभाग की तरफ दी जाएगी। राहत राशि के लिए युवक को अपने सभी अस्पताल के पर्चे व दवाइयों के बिल देने होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.