Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने विश्व विरासत दिवस की पूर्व संध्या पर दस्तावेज़ी फ़िल्म ‘द बठिंडा फोर्ट’ की रिलीज़
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने विश्व विरासत दिवस की पूर्व संध्या पर दस्तावेज़ी फ़िल्म ‘द बठिंडा फोर्ट’ की रिलीज़

    By Himachal VartaApril 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    पंजाब की विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई यह पहल

    वकील हरप्रीत संधू ने बनाई दस्तावेज़ी फिल्म

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरदर्शी सोच से नेतृत्व लेते हुए पंजाब की शानदार ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में पंजाब की नयी पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने ‘द बठिंडा फोर्ट’ नामक एक दस्तावेज़ी फ़िल्म विश्व स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से रिलीज की। इस दौरान फ़िल्म के डायरैक्टर हरप्रीत संधू भी मौजूद थे।

    इस मौके पर सीनियर सलाहकार ने कहा कि दस्तावेज़ी फ़िल्म में राष्ट्रीय महत्ता वाले शानदार ऐतिहासिक स्मारक बठिंडा फोर्ट को ख़ूबसूरत ढंग से पेश किया गया है। छठी शताब्दी के आस-पास बना यह किला भारत का सबसे पुराना बचा हुआ किला है।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस किले की बहुत ऐतिहासिक महत्ता है क्योंकि यह भारत की पहली महिला महारानी रजिया सुल्तान से सम्बन्धित है, जिसको इस किले में कैदी बनाकर रखा गया था और बाद में वह बालकनी से कूद कर फ़रार हो गई थी। लैफ्टिनेंट जनरल शेरगिल ने कहा कि तीन मंज़िला यह किला पूरी तरह मुग़ल डिज़ाइन में तैयार किया हुआ है और देखने लायक है। उन्होंने कहा कि इस किले का सिखों के दसवें गुरू साहिब के साथ भी ऐतिहासिक सम्बन्ध बताया जाता है क्योंकि 1705 में इस किले को दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी की चरनस्पर्श प्राप्त हुआ था। इस कारण किले को गोविन्दगढ़ किला भी कहा जाता है।

    लैफ्टिनेंट जनरल टी.एस शेरगिल ने दस्तावेज़ी फ़िल्म का प्रीव्यू देखने के उपरांत पंजाब के लोगों से अपील की कि पंजाब के विरासती स्थान को दर्शाती और ख़ूबसूरत ढंग के साथ तैयार की गई इस फ़िल्म को वह ज़रूर देखें। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज़ी फ़िल्म निश्चित तौर पर पंजाब के पर्यटन को प्रफुल्लित करने में सहायता करेगी क्योंकि अभी भी बहुत लोग बठिंडा के इस विरासती स्थान से अनजान हैं।

    फ़िल्म के डायरैक्टर हरप्रीत संधू के समर्पित यत्नों की प्रशंसा करते हुए लैफ्टिनेंट शेरगिल ने कहा कि यह बहुत ही ख़ुशी की बात है कि वकालत के साथ जुड़े होने के बावजूद श्री संधु ने राज्य के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को लोगों के समक्ष पेश करने में पंजाब सरकार की मदद की और नौजवानों को अपनी जड़ों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

    डायरैक्टर हरप्रीत संधू ने पंजाब की विरासत और सांस्कृतिक महानता को प्रफुल्लित करने के लिए अपने जुनून को जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री और लैफ्टिनेंट शेरगिल का धन्यवाद किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.