Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनप्रतिनिधि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने में निभाए सक्रिय भूमिका=डॉ परूथी
    सिरमौर

    जनप्रतिनिधि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने में निभाए सक्रिय भूमिका=डॉ परूथी

    By Himachal VartaApril 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    जनप्रतिनिधि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगो को जागरूक करने में निभाए सक्रिय भूमिका : डॉ परूथी 
    सिरमौर के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा है उपलब्ध

    नाहन (हिमाचलवार्ता) :- उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिला के जनप्रतिनिधियों से लोगो को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोगो को कोरोना संक्रमण से बचने, कोई भी लक्षण होने पर टैस्ट करवाने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

    उपायुक्त ने यह उदगार आज यहां बचत भवन में जिला परिषद सदस्यों, नगर परिषद नाहन के पार्षदो, व्यापार मण्डल, बार्बर एसोसिएशन तथा चेम्बर आफ काॅमर्स के साथ जिला में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा के लिए आयोजित बैठको की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किऐ।

    उन्होने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह लोगों को कोरोना की जांच करवाने के लिए प्रेरित करें खासकर वह लोग जो हाल ही में कुम्भ मेले से लौटे है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए  टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का सहयोग मांगा और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की निगरानी करने का आग्रह किया।

    उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वह लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने शादियों में एकत्रित होने वाली भीड पर अंकुश लगाने में सहयोग मांगा और यह सुनिश्चित करने को कहा कि विवाह समारोह तथा अन्तिम संस्कार में 50 से अधिक लोग एकत्रित न हो।

    इसके अतिरिक्त विवाह समारोह के आयोजन से पूर्व सम्बन्धित उप मण्डलाधिकारी से अनुमति लेने के लिए भी प्रेरित करे। उपायुक्त ने शहरी क्षेत्रों में पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में 45 वर्ष से अधिक आयु और 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो की सूचि तैयार करने को कहा ताकि हर वार्ड में कोरोना टीकाकरण का कैम्प लगाया जा सके।

    उन्होंने व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह बाजार में सभी दुकानो पर नो मास्क नो सर्विस के सिद्धान्त का कड़ाई से पालन करवाना सुनिश्चित करें।

    इसके अतिरिक्त उन्होने बार्बर ऐसोशिऐशन के प्रतिनिधियों को जिला में सैलून, ब्यूटी पार्लर तथा स्पा के लिए बनाए गए एसओपी का पालन करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

    बैठक के दौरान डा0 परूथी ने चैम्बर आफ काॅमर्स के सदस्यों को सभी उद्योगों में कोविड टैस्ट सुनिश्चित करने के आदेश जारी किये और महाप्रबंधक उद्योग ज्ञान चन्द को इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

    उपायुक्त ने सभी उद्योगपतियों को कोविड पॉजिटिव आने वाले मजदूरों को होम आइसोलेशन की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि कालाअम्ब व पांवटा साहिब में प्रतिदिन एक उद्योग में सभी मजदूरों की कोविड जांच करना सुनिश्चित करें।

    उन्होने उद्योगपतियो को कुम्भ से वापिस आये मजदूरो के कोविड टैस्ट प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, और बाहरी राज्यों से उद्योगों में आ रहे कर्मचारियों से कोविड टैस्ट रिपोर्ट लेना अनिवार्य करने को कहा।

    बैठक के दौरान चिकित्सा अधिकारी डा0 के0के0 पराशर ने बताया कि जिला के सभी अस्पतालों में अभी ऑक्सीजन की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 1 लाख 6 हजार 965 लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें 5343 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए।

    जिसमें से 4382 लोग ठीक हो चुके है तथा सक्रिय मामलों की संख्या 914 है। उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से अभी तक 47 मौतें हो चुकी है। उन्होने बताया कि डेडीकेटिड कोविड हेल्थ केयर सराहां में अभी 26 व्यक्ति उपचाराधीन है तथा डा0 वाई0एस0 परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में 1 व्यक्ति उपचाराधिन है।

    इसके अतिरिक्त 887 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होने बताया कि जिला में कोविड टीकाकरण की कुल 76647 डोज लगाई गई है जिसमें पहली डोज 63407 और दूसरी डोज 11240 लगी है। उन्होने बताया कि कोरोना की पाॅजीटिवीटी दर 4.9 प्रतिशत, मृत्यु दर 0.84 प्रतिशत तथा रिकवरी दर 82.05 प्रतिशत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.