Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री द्वारा जनरल, एस.सी./एस.टी. श्रेणियों के लिए पी.पी.एस.सी. की फीस में कटौती करने और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों की पूरी फीस माफ करने का ऐलान
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री द्वारा जनरल, एस.सी./एस.टी. श्रेणियों के लिए पी.पी.एस.सी. की फीस में कटौती करने और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों की पूरी फीस माफ करने का ऐलान

    By Himachal VartaApril 24, 2021
    Facebook WhatsApp

    बहु-विभागों के पदों के लिए अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों को अब एक परीक्षा फीस ही देनी पड़ेगी

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जनरल और एस.सी. /एस.टी. श्रेणियों के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) की सभी परीक्षाओं के लिए फीस घटाने जबकि आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पूरी फीस माफ करने का ऐलान किया है। इससे इन परीक्षाओं के लिए भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी। हालाँकि, आवेदन फीस पहले वाली ही रहेगी।

    मुख्यमंत्री की हिदायतों के मुताबिक एक से अधिक विभागों के पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ़ एक ही परीक्षा फीस देनी पड़ेगी। हालाँकि, पंजाब लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी और अन्य पदों की भर्ती के लिए सभी परीक्षाओं की आवेदन फीस 500 रुपए ही रहेगी।

    सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पी.पी.एस.सी. के हुक्मों के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के लिए की गई छूट /कटौती तुरंत लागू हो गई है और मुख्यमंत्री के हुक्मों के बाद पर्सोनल विभाग द्वारा भी तुरंत नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    संशोधित फ़ीस के मुताबिक जनरल श्रेणियों के लिए मौजूदा फ़ीस को 2,500 रुपए से घटाकर 1000 रुपए कर दिया गया है जबकि एस.सी /एस.टी. के लिए फ़ीस भी काफ़ी हद तक घटाईं गई हैं। इसी तरह विशेष तौर पर कमज़ोर वर्गों के उम्मीदवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों और दिव्यांग श्रेणियों के लिए फीस को पूरी तरह ख़त्म कर दिया गया है।

    यह ऐलान बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पी.पी.एस.सी. द्वारा विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में ख़ास कर एस.डी.ई. और जे.ई. के पदों के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

    परीक्षा के लिए एक ही फीस सम्बन्धी आदेशों बारे विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवारों को पहले साझे पदों की स्थिति में प्रत्येक विभाग के लिए अलग से परीक्षा फीस देनी पड़ती थी। हालाँकि, अब पीपीएससी द्वारा एस.डी.ओ. और जे.ई. जैसे पदों के लिए साझा परीक्षा ली जा रही है और फीस के नये ढांचे में उम्मीदवारों को सभी विभागों के इन पदों के लिए एक ही परीक्षा फीस का भुगतान करने की ज़रूरत होगी।

    इस तरह 17 अलग-अलग विभागों द्वारा एस.डी.ई के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए परीक्षा फीस पहले 17 बार ली जाती थी परन्तु अब एक ही परीक्षा फीस ली जायेगी। अब सिर्फ़ विभागवार अप्लाई करने की फीस ली जायेगी।

    फीस में कटौती सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और पूर्व सैनिक के आश्रितों (एलडीईएसएम) की श्रेणी के साथ सम्बन्धित उम्मीदवारों से ली जाती 2500 रुपए की पूरी परीक्षा फीस माफ कर दी गई है और इन उम्मीदवारों को अब पीपीएससी द्वारा करवाए जा रहे किसी प्रतियोगी/नौकरी सम्बन्धी भर्ती परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। इसी तरह दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) से ली जाने वाली 1,250 रुपए की कुल परीक्षा फीस को माफ कर दिया गया है और अब इस श्रेणी के उम्मीदवार मुफ़्त पीपीएससी की परीक्षा दे सकते हैं।

    इसके साथ ही सभी राज्यों के एस.सी. /एस.टी. श्रेणियों और पंजाब के ओ.बी.सी उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए पीपीएससी द्वारा इन श्रेणियों की परीक्षा फीस 650 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दी गई है। जनरल श्रेणी सहित अन्य सभी उम्मीदवारों को लाभ देते हुए पीपीएससी द्वारा मौजूदा परीक्षा फीस को 2500 रुपए से घटाकर 1,500 रुपए कर दिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.