नाहन(हिमाचलवार्ता)उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत दूरदराज क्षेत्र गांव सीयू में किसान अपनी फसलों को लेकर काफी मायूस है | लेकिन संतुष्ट है कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप में जो भी मिला हम संतुष्ट है | किसानों का कहना है कि इस बार बारिश ना होने के कारण किसान खुश नहीं है क्योंकि यदि समय समय पर बारिश होती रहती तो फसल की पैदावार ओर अच्छी होती, मध्यवर्ती इलाके में जहां पर किसान अपनी आजीविका का साधन गेहूं, मक्का, जो, अदरक, मटर, टमाटर, लहसुन, आलू, बैंगन, शिमला मिर्च आदि किसान अपनी नकदी फसलों को बेचते थे | लेकिन इस बार किसानों को अपने वर्ष भर के लिए मंडियों से गेहूं उल्टा खरीदना पड़ रहा है | इस क्षेत्र में प्रत्येक किसान को अपना अनाज साल भर के लिए पुख्ता मिलता है तथा बड़े किसान गेहूं मक्की को मंडियों में बेचते भी है, लिहाजा इस बात से है इस बार बरसात ना होने से गेहूं की फसल पैदावार कम हुई जबकि मवेशियों के लिए पुख्ता चारा भी नहीं मिल पा रहा है | ग्रामीणों में किसान सुंदर सिंह, जयमन्ती चौहान, कपिल चौहान आदि ने बताया कि इस बार वर्षा ना होने के कारण गेहूं की फसल का उत्पाद नहीं हो सका किसान अपने अपने खेतों में है गेहूं काटते नजर आए तथा मशीनों द्वारा भी गेहूं की कटाई की जा रही है | गौरतलब यह है कि इस क्षेत्र में अनाज की पैदावार बहुत अच्छी होती है जबकि ऊंचे क्षेत्रों में गेहूं लहसुन की पैदावार बिल्कुल खत्म हो चुकी है लेकिन मध्यवर्ती इलाकों में फिर भी फसल किसानों को कुछ हद तक मिल रही है |
Breakng
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
Thursday, June 4