Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पीएम के नाम को चार चांद लगा रहे हैं कोरोना योद्धा अजय मोदी
    सिरमौर

    पीएम के नाम को चार चांद लगा रहे हैं कोरोना योद्धा अजय मोदी

    By Himachal VartaApril 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    सांसो की कीमत कमाई से बढ़कर 30 ऑक्सीजन सिलेंडर देते हैं रोज निशुल्क

    मेडिकल कॉलेज के बंद अक्सीजन प्लांट को चलाने में अपनी सेवाएं देने की भी कर दी पेशकश

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नगरी कालाअंब का ऑक्सीजन उद्योग देश में चर्चा का विषय बन गया है। बाला सुंदरी गैसेस के नाम से त्रिलोकपुर रोड पर 24 घंटे चल रहा है यह प्लांट करीब 350 सिलेंडर रोज तैयार कर रहा है। इस ऑक्सीजन प्लांट के ऑनर पुष्पेंद्र मित्तल और अजय मोदी ने इस महा विपत्ति काल में लोगों के दर्द को निशुल्क गैस देकर साझा किया है।बड़ी बात तो यह है कि एक और जहां कहीं ऐसे भी धन्ना सेठ है जो इस कोरोना संकट को भी कमाई का जरिया बना रहे हैं। वही ना केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, हरियाणा तक से लोग टैक्सियों के माध्यम से खाली सिलेंडर भेज कर बाला सुंदरी आक्सीजन प्लांट से गैस भरवाने आ रहे हैं। मरीज के नाम पर ऑक्सीजन लेने वालों को फैक्ट्री के द्वारा निशुल्क फीलिंग की जा रही है। अब आप एक सिलेंडर की गैस के दाम सुनकर भी दंग रह जाएंगे।

    फैक्ट्री के दोनों पार्टनर्स के द्वारा केवल साडे 300 रुपये में सरकारी व निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस दी जा रही है। जबकि देश में हालात यह है कि 50,000 से 70,000 की ब्लैक में ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जा रहे हैं। लोगों के इस संकट की घड़ी में फैक्ट्री के कर्मचारी भी जान को जोखिम में डालकर 24 घंटे कोरोना योद्धा की तरह गैस रिफिलिंग कर रहे हैं। फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा अस्पतालों से आने वाले हर सिलेंडर को पहले सैनिटाइज किया जाता है। उसके बाद रिफिलिंग की जाती है।

    फैक्ट्री के मालिकों के द्वारा केवल लागत पर ही ऑक्सीजन गैस देने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार सहित उद्योगपतियों ने भी उनके इस सोशल कॉज की जमकर प्रशंसा करी है। काला अंब ऐलानःके उद्योगपतियों ने यह भी कहा है कि आप हमें भले कम गैस दें, मगर जिन लोगों की जान पर बन आई है आप उन्हें पहले आपूर्ति करें। वही अजय मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बिल्कुल पैनिक ना हो हमारे पास पर्याप्त गैस बनाने के संसाधन हैं।

    उन्होंने कहा कि जब जरूरत हो आप उसी समय हम से गैस ले सकते हैं। अजय मोदी ने कहा कि लोगों के द्वारा बेवजह गैस सिलेंडर स्टोर किए जा रहे हैं। यही वजह है कि हमें खाली सिलेंडर जरूरत के मुताबिक नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि बाला सुंदरी गैस प्लांट में छोटे सिलेंडर भी भारी मात्रा में गैस भरवाने के लिए आ रहे हैं।

    बरहाल, जिस प्रकार संकट की घड़ी में मोदी के नाम राशि अजय मोदी व उनके साथी ने इस महा विपत्ति काल में सांसों को निशुल्क और निजी अस्पतालों को वाजिब दामों में देने का जो बड़ा निर्णय लिया है वह वास्तव में इन के चरित्र को चार चांद लगाता है। तो वही सरकार को भीतर लज्जा चाहिए कि जो बंद पड़े मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट हैं उनमें इन जैसे ईमानदार लोगों की सेवाएं लेकर उन प्लांट को भी चलाया जाना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.