नाहन(हिमाचलवार्ता) द सिरमौर निजी बस आपरेटर सोसाइटी के प्रधान मामला शर्मा ने एक लिखित प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 3 मई से हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार से लगातार टैक्स माफी और वर्किंग कैपिटल कि जो मांग पिछले साल से निजी बस ऑपरेटर कर रहे हैं उस पर सरकार का रवैया ठीक नहीं है हर बार हमें लॉलीपॉप दे दिया जाता है वर्तमान समय में निजी बस ऑपरेटर अपनी बसों को चलाने में सक्षम नहीं है जिस कारण पूरे प्रदेश के बस ऑपरेटर्स 3 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। द सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसायटी के प्रधान मामराज शर्मा व सलाहकार रणवीर ठाकुर ने बताया कि 3 मई से जिला सिरमौर में कोई भी निजी बस नहीं चलेगी। जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती पूरे प्रदेश में हड़ताल रहेगी प्रदेश सरकार पिछले कुछ समय से हमें लॉलीपॉप दिए जा रही है कभी कहते हैं कि नगर निगम चुनाव के बाद जो भी पहली कैबिनेट होगी उसमें आप की मांग को रखा जाएगा उसके बाद दो के तीन कैबिनेट हो गई है। जिसने हमारा मुद्दा नहीं लगा प्रदेश सरकार के इस उदासीन रवैया को लेकर पूरे प्रदेश ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है आज जिला सिरमौर के निजी बस ऑपरेटर्स की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक हुई जिसमें सभी ऑपरेटर्स ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है बैठक में मामराज शर्मा अखिल शर्मा कमलजीत सिंह बंगा जगदीश तोमर रणवीर ठाकुर वेद प्रकाश सुरेंद्र चौहान प्रदीप ठाकुर अनवर हाशमी गीताराम फौजी मेहराज कासमी अचल शर्मा सहीराम शर्मा बलविंदर पूरेवाल रघुवीर कपूर गुरुदत्त चौहान श्यामलाल गुरमुख सिंह जसवीर सिंह इस बैठक में हाज़िर थे!
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2