Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»बंगाल में संघर्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या ने शर्मसार किया देश=बलदेव तोमर
    राजनैतिक

    बंगाल में संघर्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या ने शर्मसार किया देश=बलदेव तोमर

    By Himachal VartaMay 5, 2021
    Facebook WhatsApp


    बंगाल में खूनी संघर्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या ने शर्मसार किया देश : बलदेव तोमर   
     नाहन।(हिमाचलवार्ताआनलाइन) :- पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों में तृणमूल कांग्रेस की जीत और  स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपनी सीट पर हार के साथ ही उनकी पार्टी के संरक्षण टीएमसी गुंडों द्वारा हिंसा का तांडव और खून से जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया है। इन घटनाओं ने पूरे देश को शर्मसार किया हैं।

    खूनी संघर्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के बाद भी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनकर इन हिंसक घटनाओं की गवाह बन रही है और अपनी पार्टी की जीत का जश्न मना रही हैं।

    भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने बंगाल की घटनाओं की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसक घटनाएं व  कायराना हमले अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की हरकत निंदनीय है जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

    बलदेव तोमर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद राजनीतिक हिंसा के साथ खूनी खेल शुरू हो गया है। राज्य में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुई हैं। नतीजों के बाद कई लोगों की जान चुनावी हिंसा ने ले ली है। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई हैं।

    भाजपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकाने  तक जला दिए गए हैं। इन सब का आरोप सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लग रहा है। राज्यभर में जारी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या व आगजनी की घटनाओं का जायजा लेने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी स्वयं बंगाल गए हैं और वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। इस घटना के लिए भाजपा पांच मई को इसका विरोध करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.