
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का कहना है की इस महामारी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए कार्यरत हैं तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी तत्व लगातार बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर आक्रमण और हिंसा कर रहे हैं।
उनका कहना है कि चुनाव के उपरांत कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। जबकि हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता घायल भी हैं और पार्टी के कई कार्यालयों में तोड़ फोड़,आगजनी की घटनाएं लगातार सुर्खियों में आ रही हैं।
मौके पर मौजूद युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत का कहना है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के उपरांत कार्यकर्ताओं की हत्या व जानलेवा हमलों की भाजपा मंडल अध्यक्ष कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।
इस मौके पर मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत, युवा मोर्चा महामंत्री सुनील, महिला मोर्चा से सीमा देवी, मंडल मीडिया प्रभारी रोहित और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।