Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों का आभार जताया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों का आभार जताया

    By Himachal VartaNovember 6, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जोरावर स्टेडियम में आयोजित आभार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों के साथ अभी तक 82 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किये हैं। इन समझौता ज्ञापनों के धरातल पर आने पर प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली के एक नए युग का सूत्रपात होगा।
    उन्होंने इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया को धर्मशाला में हुए उप चुनाव में शानदार जीत के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
    मुख्यमंत्री ने मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव और उसके बाद प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप चुनावों में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए राज्य के लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रांे में बढ़त बनाकर भाजपा ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिले वोटों का प्रतिशत प्रदेश में सर्वाधिक था और धर्मशाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर वोट प्रतिशतता के दृष्टिगत सबसे अधिक था। उन्होंने प्रदेश सरकार के नीति एवं कार्यक्रमाें पर विश्वास जताने और विधानसभा उप चुनावों में भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया का समर्थन करने के लिए लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को समाज के सभी वर्गों से समर्थन प्राप्त हुआ है और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला न केवल प्रदेश के सबसे बड़े जिले का मुख्यालय है, बल्कि विश्व पर्यटन मानचित्र में अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और धर्मगुरू दलाईलामा के आवास के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर मीट’ सरकार की क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 07 नवम्बर को उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे और 08 नवम्बर के समापन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी इस बड़े आयोजन में भाग लेंगे।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा इंवेस्टर मीट के सम्बन्ध में शोर-शराबा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इंवेस्टर मीट के आयोजन के लिए 12 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। उन्होंने हैरानी व्यक्त की कि देश के तीन कांग्रेस शासित राज्यों ने इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन किया है, परंतु जब हिमाचल प्रदेश इस मीट को आयोजित कर रहा है, तो कांग्रेस नेताओं को इसमें खामियां नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने व इसके सुव्यवस्थित विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र को पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाया जा सके।
    राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार विशाल नेहरिया के जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशाल नेहरिया पार्टी के लिए समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
    सांसद किशन कपूर ने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए ताकि जिला कांगड़ा व चम्बा में निवेश के लिए उद्योगपति अपनी अधिक से अधिक रुचि दिखाएं।
    विधायक विशाल नेहरिया ने उप-चुनाव में भारी समर्थन के लिए धर्मशाला की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह धर्मशाला के लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।
    स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, सांसद राम स्वरूप शर्मा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, विधायक अरुण कुमार, अर्जुन सिंह और रीता धीमान सहित अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.