Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोरोना काल में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सिरमौर शिक्षा विभाग की बड़ी पहल
    सिरमौर

    कोरोना काल में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सिरमौर शिक्षा विभाग की बड़ी पहल

    By Himachal VartaMay 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता):- जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन की और से हर घर पाठशाला व्हाट्सएप क्विज डीसीएफ डाटा तथा गंगा नदी प्रश्नोत्तरी के संदर्भ में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट पर की गई की गई। बैठक में शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर करमचंद , शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दयाराम ने बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में जिला सिरमौर के 14 शिक्षा खंडों के ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर, ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर और सभी बीआरसी ने भाग लिया।

    बैठक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन के कोऑर्डिनेटर हिमांशु , ईश्वर दास राही , एकता और टेक्निकल टीम से संजीव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का समन्वय करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों को बताया कि सिरमौर जिला का शिक्षा का ग्राफ गत दिनों की तुलना में नीचे आ गया है।

    इसको बढ़ाने के लिए सभी को मिलजुल कर शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने  के लिए साझे प्रयास करने होंगे। बैठक में यह निश्चित किया गया कि आगामी 3 दिनों के भीतर सभी शिक्षा खंडों की क्रमानुसार ऑनलाइन बैठके करेंगे और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य मुख्य अध्यापकों और केंद्र मुख्य शिक्षकों से बात करेंगे। हर घर पाठशाला और व्हाट्सएप क्विज की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग के लिए हेड क्वार्टर के बीआरसी यशपाल शर्मा नौवीं से बारहवीं का ग्राफ जबकि सचिन चौहान पहली से आठवीं का ग्राफ सुधारने के लिए सभी शिक्षा खंडों के बीआरसी से निरंतर बातचीत करेंगे।

    इस अवसर पर शिक्षा खंड माजरा के बीआरसी अजय तथा शिक्षा खंड सुरला की बीआरसी रेखा पहली से आठवीं का कंप्लीट डाटा मेंटेन करने में सचिन चौहान का सहयोग करेंगे। शिक्षा खंड राजगढ़ के बीआरसी प्रेम तथा शिक्षा खंड नोहराधार के बीआरसी वीरभद्र सभी बीआरसी का निरंतर मार्गदर्शन करते रहेंगे। शिक्षा खंड माजरा की प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा समय-समय पर पहली से आठवीं के ग्राफ को बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी प्रेषित करती रहेंगी।

    इस अवसर पर हिमांशु भारद्वाज डाइट कोऑर्डिनेटर और एकता डाइट कोऑर्डिनेटर इस सारे कार्यक्रम की निरंतर समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य ऋषि पाल शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर पूर्व की भांति हर घर पाठशाला और व्हाट्सएप क्विज की निरंतर मॉनिटरिंग और समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर के अधिकारियों से भी चर्चा हुई कि स्कूल वाइज डाटा लेने में मुश्किल हो रही है।

    लेकिन ब्लॉक वाइज डाटा सबके पास है। इस सारे कार्यक्रम में सुधार के लिए हेडक्वार्टर के बीआरसी सचिन चौहान सभी एलिमेंट्री कक्षाओं का डाटा देखते रहे जबकि यशपाल शर्मा कक्षा नौवीं से बारहवीं का डाटा देख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में और सुधार की आवश्यकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.