Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चण्डीगढ़ व आईजीएमसी जैसी सुविधाएं अब सिरमौर में=सुखराम
    सिरमौर

    चण्डीगढ़ व आईजीएमसी जैसी सुविधाएं अब सिरमौर में=सुखराम

    By Himachal VartaMay 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और डॉ बिंदल ने किया पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

    नाहन (हिमाचलवार्ता) :- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे के बाद अब जिला सिरमौर कोविड- पेशेंट के इलाज में बेहतर स्थिति पर आ गया है। जिसके तहत आज डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 300 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज इस पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ करते हुए निरीक्षण भी किया।

    इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल भी आईजै थे। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री हाल ही में कोविड-19 के इलाज में इंतजामों की समीक्षा करने के लिए जिला सिरमौर आए थे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ की भारी कमी और ऑक्सीजन के साथ-साथ कोविड- पेशेंट के लिए आईसीयू व बेड की कमी पाई थी।

    जिसके बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला में कोविड उपचार को लेकर इंतजामों की तमाम कमान अपने हाथ में लेते हुए बिगड़े हालातों को ढर्रे पर ला दिया है। जिसके तहत जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ऑक्सीजन व आईसीयू बेड़ों की व्यवस्था की गई है। इस बाबत जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज में पीएसए प्लांट के अलावा कोविड-19 के आईसीयू वार्ड के लिए 32 मैनीफोल्ड गैस सिलेंडर बैंक भी वर्किंग कंडीशन में है।

    उन्होंने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज में 65 पांवटा साहिब, जुनेजा अस्पताल में 30 बेड की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ साथ पांवटा साहिब में 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था भी की जा रही है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि नाहन के साईं निजी अस्पताल में 17, संगड़ाह में 5 , सराहा कोविड- डेडीकेटेड अस्पताल में 32, अकाल अकैडमी बडू साहिब में 40 बेड राजगढ़, शिलाई में 5-5 बेड़ों की व्यवस्था की गई है।

    सुखराम चौधरी ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में अब कोविड से लड़ी जा रही जंग को लेकर आईजीएमसी और चंडीगढ़ से ज्यादा बेहतर सुविधाएं जुटा ली गई है। इसके अलावा जिला में जहां भी मेडिकल स्टाफ की कमी थी उनकी रिक्रूटमेंट भी कर दी गई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला के सभी भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि साथ में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि खांसी-जुकाम, बलगम या बुखार आदि के जरा भी लक्षण आते हैं तो तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।

    उधर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पिछले 10-15 दिनों में पूरे जिला में बेहतर सुविधाओं के साथ कोविड पेशेंट का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण इलाज को अपने हाथों में लिया है। ऐसे में जिला के लोगों को मेडिकल स्टाफ की कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाना चाहिए।

    इन चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्कर आदि की अथक मेहनत व प्रयासों से कोविड- ग्रस्त पेशेंट अब राहत भी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले इलाज के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था मगर अब जिला में ही बेहतर चिकित्सक और संसाधन उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए कोविड- प्रोटोकॉल का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करें।

    इस दौरान उपायुक्त जिला सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी, सीएमओ डॉक्टर के के पराशर, एमएस नाहन मेडिकल कॉलेज डॉ श्याम कौशिक, एडीसी व एसडीएम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.