Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नशे से बचाव के लिए विशेष अभियान पर बैठक आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    नशे से बचाव के लिए विशेष अभियान पर बैठक आयोजित

    By Himachal VartaNovember 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य में नशा निवारण के लिए विशेष अभियान पर आज यहां बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने की।
    निशा सिंह ने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते चलन की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे, जिसके लिए यह अभियान 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देना है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के सभी नोडल अधिकारियों को इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए समन्वय के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए निवारक, उपचारात्मक, दंडात्मक, परामर्श, पुनर्वास और मुख्य धारा की रणनीति तैयारी की जानी चाहिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं को नशा निवारण अभियान को धरातल स्तर तक पहुंचाने में सहयोग के लिए आग्रह किया। पुलिस विभाग को हाॅट स्पाॅट और दवाइयों की दुकानों पर नशे की ब्रिकी की रोकथाम के लिए निगरानी रखने के निर्देश दिए।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों के भविष्य के निर्माण में माता-पिता का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है और बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने चाहिए ताकि वे परेशानी के समय अपने माता-पिता से सीधा सम्पर्क कर सके। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके।
    निशा सिंह ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों को भी नशा निवारण अभियान से जोड़ा जाना चाहिए और समय-समय पर बच्चों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में नशे के लक्षणों का पता लगाने के लिए माता-पिता और अध्यापकों के मध्य आवश्यक गतिविधियां भी करवाई जानी चाहिए ताकि वे बच्चों की निगरानी कर सके।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सभी सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.