Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»क्राइम पेट्रोल के ये एपिसोड जल्द ही प्रसारित होगा
    सिरमौर

    क्राइम पेट्रोल के ये एपिसोड जल्द ही प्रसारित होगा

    By Himachal VartaMay 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    क्राइम पैट्रोल में नजर आएंगे नाहन के युवा राजीव और अनीश , सोनी टीवी पर अगले सप्ताह होगा प्रसारण


    क्राइम पैट्रोल में नजर आएंगे नाहन के युवा राजीव और अनीश , सोनी टीवी पर अगले सप्ताह होगा प्रसारण 


    नाहन 18 मई (हिमाचलवार्ता) :- 
    जिला मुख्यालय नाहन के दो युवा शीघ्र ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो क्राइम पैट्रोल में नजर आएंगे। क्राइम पेट्रोल में स्टेप्को संस्था के राजीव सोढा ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल सुखवीर रंधावा का किरदार निभाया है। राजीव सोढा ोे अनीश सैनी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व  ही पंजाब के मोहाली में इस शो की शूटिंग पूरी हुई है।
    राजीव ने बताया कि चार दिन तक राजीव ने शूटिंग में हिस्सा लिया। राजीव ने बताया  कि पंजाब में हुए एक जघन्य अपराध को लेकर ये एपिसोड बनाया गया है। शूटिंग के दौरान राजीव को क्राइम पैट्रोल से जुड़े शानदार कलाकारों से मुखातिब होने का भी मौका मिला।  इससे पहले जोगनवाली का रहने वाला अनीश सैनी भी क्राइम पैट्रोल में भूमिका निभा चुका है।
    क्राइम पेट्रोल के ये एपिसोड जल्द ही प्रसारित होगा। गौर हो कि शहर की स्टैपको सोसायटी ने अभिनय व थिएटर के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यहां से तैयार हो रहे कलाकार अलग-अलग मंचों पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरते हैं। जल्द ही स्टैपको सोसायटी के चार सदस्य एक वैब सीरीज द लेडी काॅप’ में भी नजर आएंगे।
    राष्ट्रीय स्तर पर भी स्टैपको सोसायटी के सदस्यों ने कई मर्तबा अपनी धाक जमाई है। सोसायटी के अध्यक्ष कंवर रंजीत सिंह व महासचिव वसीम खान ने भी खुशी जाहिर की है कि सदस्यों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बखूबी किया जा रहा है। राजीव सोढ़ा ने कहा कि ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए चयन हुआ था। वो स्टैपको सोसायटी से करीब 8 सालों से जुड़े हुए हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.