
नाहन चौगान में बारिश ने चौपट किया फल सब्जी विक्रेताओं का धंधा
कीचड़ में सनी सब्जियां, बोले कौन करेगा नुक्सान की पूर्ति
नाहन 19 मई (हिमाचलवार्ता) :-एक और कोरोना का कहर दूसरा सब्जी विक्रेताओं पर बारिश का आफत रदद्र। जिला मुख्यालय नाहन में आज सुबह जमकर मेघ बरसे। भारी बारिश के चलते नाहन के चौगान में पानी और कीचड़ इक्क्ठा हो गया। बारिश और कीचड़ के चलते फल-सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां व फल बारिश व कीचड़ में भीग गए।
गौरतलब हो कि बड़ा चौक और छोटा चौक में रेडी-फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वालों के लिए प्रशासन के द्वारा चौगान मैदान में सब्जी बेचने की व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रशासन के द्वारा यहां सब्जी विक्रेताओं के लिए निशुल्क टेंट की व्यवस्था की गई है। मगर बारिश के चलते टेंट व्यवस्था भी धरी की धरी रह गई।
सब्जी मंडी यूनियन के अध्यक्ष तेजेंद्र पाल का कहना है कि जिन सब्जी विक्रेताओं की अलग से पक्की दुकान है, बावजूद इसके उन्हें भी बड्डी लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के साथ शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस की अवहेलना बड़ा चौक में संकुचित क्षेत्र होने के कारण होती है। लिहाजा तीन सब्जी विक्रेताओं को चौगान में सोशल डिस्टेंस के साथ सब्जी बेचने की व्यवस्था की गई थी।
उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा यह व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर की गई थी। मगर बारिश के कारण यहां सब्जी और फल विक्रेताओं को भारी नुक्सान भी उठाना पड़ा है। बड़ी बात तो यह है कि आज बुधवार को बारिश के बाद मैदान में कीचड़ भर जाने के चलते अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें लगाने से मना कर दिया है।
बरहाल, एक तो संक्रमण का भयवाह चला हुआ है, दूसरा प्रशासन के लिए सुविधा के साथ व्यवस्था बनाना आफत मोल लेना हो गया है। वही लोग भी हर कमी और अव्यवस्था को लेकर अपने नैतिक दायित्व से ज्यादा सरकार व प्रशासन के इशारों की भी भाषा समझ पा रहे हैं। क्योंकि कोरोना का खौफ कम होता नजर नहीं आ रहा है, जबकि मानसून भी अब दस्तक देने की तैयारी में है। ऐसे में प्रशासन को एक बार फिर से फल सब्जी विक्रेताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से सोचना होगा।