ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमण्डल का भी करेंगे शुभारंभ
नाहन। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के 12 नवम्बर को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड डॉ0 आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 12 नवंबर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से ददाहू पहुंचेंगे और दोपहर 12:45 बजे ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वाथ्स्य विभाग के नए उपमंडल कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा तीन करोड़ 59 लाख की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना शिरगुल धार का उद्घाटन भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे रेणुका में भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर विदा करेंगे और दोपहर 2:30 बजे मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित विकासात्मक प्रदर्शनों का अवलोकन करने के उपरान्त लोगों को सम्बोधित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री रेणु मंच से अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में समापन समारोह में विभिन्न उत्कृष् ट प्रर्दशनी केे विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे ।
Breakng
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
Monday, September 28