Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता आवष्यक -डॉ0 बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता आवष्यक -डॉ0 बिंदल

    By Himachal VartaNovember 11, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने कैरियर एकेडमी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के चम्बा मैदान नाहन में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए केरियर एकेडमी स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्रता आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता होते हैं तथा शिक्षकों का नैतिक दायित्व बन जाता है कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मेहनत, ईमानदारी और निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें जोकि समाज व राष्ट्र के निर्माण में सच्ची सेवा सिद्ध होगी । उन्होंने कहा कि बच्चें किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते है, तथा अध्यापक उस राष्ट्र के निर्माता होते है।
    उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह के आयोजन द्वारा मेधावी तथा होनहार छात्रों का उत्साह बढ़ता है तथा अन्य छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को सवारना केवल अध्यापकों का दायित्व ही नहीं है बल्कि समाज तथा अभिभावकों की भी उतनी ही जिम्मेवारी होती है।
    इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय की प्राधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी जिसमें स्कूल के परिणाम तथा खेल उपलिब्धयों बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
    इस मौके पर डॉ0 बिंदल ने विभिन्न खेलों में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, स्कूल चेयरमेन एसएस राठी, प्राधानाचार्य विजय चौहान और स्कूल के अध्यापक उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.