Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»एक ही रात में पांच जगह किया हाथ साफ चार मन्दिरों सहित एक गाड़ी भी चोरी
    क्राइम

    एक ही रात में पांच जगह किया हाथ साफ चार मन्दिरों सहित एक गाड़ी भी चोरी

    By Himachal VartaJune 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 05 जून (हिमाचलवार्ता)    :- गिरिखण्ड क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों ने क्षेत्र के लोगो मे जहां सनसनी का माहौल पैदा किया है वही लोगो को अपने घर, गाड़ी, व देवस्थल सुरक्षित नजर नही आ रहे है, एक रात में शातिर चोरों ने पांच जगह पुलिस की नाक तले हाथ साफ किया है, क्षेत्र के चार मन्दिरों सहित ग्रामं पंचायत नाया के उत्तरी गाँव से एक बोलेरो पिकअप चोरी होने की वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार रात्रि को क्षेत्र के पूर्णेश्वर महादेव मंदिर गिरनोल, शिरगुल महाराज मंदिर बांदली, कइलू महाराज मंदिर चढ़ेऊ व आशुतोष शिव मंदिर कफोटा में चोरों ने मन्दिर के गल्ले उड़ाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

    पूर्णेश्वर महाराज मंदिर व शिरगुल मंदिर के दानपात्र चोरी हो गए जिसमे चोर बड़े नोट समेटकर रेजगारी उसी में छोड़कर दोनों दानपात्रों को मंदिरों से थोड़ी दूर सड़क पर फेंककर रफूचक्कर हुए है, जबकि बोलेरो पिकअप गाड़ी पावटा साहीब में खड़ी मिली है, मंदिरों के गल्ले चोरी होने का सुराग मिलना अभी बाकी है। पूर्णेश्वर महाराज मंदिर समिति अध्यक्ष दलीप ठाकुर, पुजारी निक्का राम शर्मा, मंदिर सरंक्षक मदन बाबा ने बताया कि दानपात्रों से चोर हजारों की नकदी उड़ाकर ले गए है, रात को 1 से 2 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया है उनके अनुमान से शातिर चौर कई दिनों से घात लगाकर बैठे होंगे क्योंकि उनको पुलिस की गश्त व क्षेत्रीय लोगो के आनेजाने की स्तिथि पता है वहीं कफोटा आशुतोष मंदिर के पुजारी खजान दत्त शर्मा ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में रखा दानपात्र वहां गायब मिला है, मंदिर समिति को घटना की जानकारी दे दी गई है। आश्चर्यजनक बात यह रही कि कोरोना संक्रमण के चलते रात के समय समूचे प्रदेश में कर्फ्यू लगा है तथा पूरी रात क्षेत्र बाजार पुलिस की गश्त में रहता है गिरिखण्ड क्षेत्र के रोनहाट, उत्तराखण्ड के साथ लगती सीमा मिनस, शिलाई, कफोटा, सतोंन, राजबन में पूरी रात पुलिस की गश्त रहती है बावजूद उसके शातिर चौर उत्तरी गाँव से गाड़ी चोरी करके पावटा सहीब पहुँचा गए है, लेकिन किसी भी पुलिस कर्मचारी को कोई भनक नही लगी है दूसरी तरफ मंदिरों में हाथ साफ करना बड़ी लापरवाही को इशारा करता है साथ ही बढ़ती वारदातें पुलिस व क्षेत्र की शांति को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। शिलाई थाना प्रभारी मस्त राम बताते है कि शातिर चोरों की तलाश जारी है मामले उनके संज्ञान में है बारीकी से जांच की जा रही है शातिर चोरों को बख्शा नही जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.