Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»गिरी पार क्षेत्र में लोगों को स्वेच्छा से कोरोना जांच करवाने व कोविड टीका लगाने के लिए कलाकारों ने किया प्रेरित
    स्वास्थ्य

    गिरी पार क्षेत्र में लोगों को स्वेच्छा से कोरोना जांच करवाने व कोविड टीका लगाने के लिए कलाकारों ने किया प्रेरित

    By Himachal VartaJune 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जिला सिरमौर के गिरी पार क्षेत्र के हरिपुरधार, रोहनाट व बालीकोटी में ग्रामीण लोगों को स्वेच्छा से कोरोना जांच करवाने व कोविड टीका लगाने के लिए प्रेरित किया।
    कलाकारों ने स्थानीय भाषा में आपसी संवाद व लघु नाटीका से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि जितनी जल्दी हम कोरोना संक्रमण की पहचान कर स्वयं को परिवार व समाज के लोगों से दूरी बनाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशो का पालन करेंगे उतनी ही जल्दी हम कोरोना संक्रमण की चेन को आगे बढने से रोकने में सफल होंगे।
    कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा बुजूर्ग चटकू राम व झटकू राम तथा नम्बरदार के किरदार से यह समझाने का प्रयास किया गया कि लोग अभी भी कोरोना संक्रमण की जांच स्वेच्छा से करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं जिस कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का डर बना हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस कोरोना काल के दौरान किसी भी शादी या अन्य समारोह में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुरूप कम से कम लोगों को शामिल करें तथा भीड भाड वाली जगह पर जाने से परहेज करें। कुछ समय तक केवल बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा मास्क व सेनिटाईजर का प्रयोग करें।
    कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कलाकारों ने आग्रह किया कि कोविड का टीका एकदम सुरक्षित है इसके प्रति कोई भी भ्रांति न रखें तथा 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीका लगवाना सुनिश्चित करें ताकि हमारा शरीर कोरोना महामारी से लडने में सक्षम हो सके।
    उन्होंने लोगों को बताया कि जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट दर्ज की गई है जो कि लोगों के प्रयास व जागरूक होने से ही संभव हो पाया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.