Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक- विधानसभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक- विधानसभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaNovember 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    गुरु नानक देव जी ने दिया सब के साथ प्रेम का संदेश

    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज के परिप्रेक्ष्य में भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं । उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सबके साथ प्रेम का जो संदेश दिया था वह अपने आप में एक ऐसा संदेश है जिसके मायने अमूल्य हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज नाहन चौगान में सिख समाज के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही।
    डॉ बिंदल ने कहा कि नाहन की धरती गुरु गोविंद सिंह जी की भी पावन स्थली रही है और यह हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वसुधैव कुटुंबकम सनातन काल की विचारधारा रही है उसी तरह से गुरु नानक देव जी ने भी परस्पर प्रेम और भाईचारे के लिए कार्य किया।
    विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान गुरु गोविंद सिंह पर आधारित गीत रचना भी प्रस्तुत की। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 21 हजार की राशि अपनी ऐच्छिक निधि से जबकि 21 हजार की राशि दान के रूप में प्रदान करने की भी घोषणा की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डॉ राजीव बिंदल को सम्मानित भी किया। रागियों द्वारा जहां गुरबाणी से निहाल किया वहीं उपस्थित लोगों ने प्रवचन भी सुनें।
    इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर के अलावा उदय प्रकाश, कोमल सिंह, देवेंद्र सिंह, दीनदयाल वर्मा, ओपी सैनी, राकेश गर्ग, संजय चौहान, अविनाश गुप्ता, संदीप तोमर, विशाल तोमर, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह और नगर परिषद सहायक अभियंता परवेज के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.