Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए उपायुक्त ने दिए टिप्स
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए उपायुक्त ने दिए टिप्स

    By Himachal VartaNovember 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने आज श्री रेणुकाजी में ग्रामीण विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अतंर्गत संगडाह, शिलाई, नाहन, पच्छाद विकास खण्ड के पंचायतों के सदस्यों, महिला मण्डल के सदस्यों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और सभी युवक मण्डल के सदस्यों को जिला सिरमौर को पॉलिथीन मुक्त करने के टिप्स दिए।
    उन्होंने इस अवसर पर एक बार इस्तेमाल होने वाले पॉलिथीन के दुष्प्रभाव और समाधान हेतू जानकारी दी और सभी सदस्य के सुझाव भी सुने। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कूड़े कचरे का पृथककरण और निपटान को अत्यन्त आवश्यक बताया ताकि आने वाली नस्लों के स्वास्थय पर कोई दुषप्रभाव न पडे।
    उन्होंने कहा कि जिला में पॉलिथीन के निपटान के लिए पॉलीब्रिक्स बनाना एक समाधान है जिसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास प्राधिकरण के प्रदर्शनी में बने पॉली शौचालय को बतौर नमुना प्रर्दशित किया।
    डॉ0परूथी ने इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन व किंकरी देवी पुरस्कार योजना के पांचों क्षेत्र जिसमें सम्पूर्ण स्वच्छता, पॉलिथिन उन्मूलन, पौधा रोपण, जलशक्ति अभियान तथा निराश्रित पशुधन प्रबंधन बारे मे विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इन पांचो क्षेत्र में कार्य करने पर मुल्याकन के बाद अच्छे कार्य करने वाले समूह को पुरस्कृत किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि वह जिला के हर गांव मंे त्रिवेणी और पंचवटी के साथ बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें नवरत्न थीम पार्क के माध्यम से औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
    इस अवसर पर ग्रामीण विकास परियोजना अधिकारी सुदर्शन सिंह, खंड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा, खंड विकास अधिकारी संगडाह कृष्ण दत मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.