Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने मेजर स्क्रीनिंग अभियान का शुभारम्भ किया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने मेजर स्क्रीनिंग अभियान का शुभारम्भ किया

    By Himachal VartaNovember 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बाल दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पोर्टमोर से शिमला में मेजर स्क्रीनिंग अभियान का शुभारम्भ किया, जिससे जिले के करीब 10 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। यह अभियान इंडियन विज़न इंस्टीट्यूट और इस्सेलर विज़न फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा परिपे्रक्ष्य में हर व्यक्ति की दिनचर्या बदल गयी है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हम आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ें लेकिन, अपनी संस्कृति, उच्च विचारों, संस्कारों को भी शिक्षा में शामिल करें। उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने छात्राओं से योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि 14 नवम्बर को हम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। उन्होंने इंडियन विज़न इंस्टीट्यूट और इस्सेलर विज़न फाउंडेशन के प्रयासों की भी सराहना की तथा कहा कि वह पुनीत कार्य से जुड़े हैं और कमजोर दृष्टि के बच्चों को बेहतर अवसर देकर उनके जीवन में सचमुच का उजाला लाने का प्रयास कर रहे हैं।
    उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अभियान बच्चों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा। चश्में के साथ उनकी दृष्टि में सुधार होगा जिससे उन्हें स्कूल और उनकी अन्य दैनिक गतिविधियों में सहायता मिलेगी। राज्यपाल ने इस अभियान से जुड़े ‘सक्षम हिमाचल’ के कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।
    इस अवसर पर, राज्यपाल ने छात्राओं को चश्में वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया।
    इससे पूर्व, स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.