Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण योजना के लिए 20 जून तक करें आवेदन
    सिरमौर

    ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण योजना के लिए 20 जून तक करें आवेदन

    By Himachal VartaJune 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 16 जून (हिमाचलवार्ता)- भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित योजना के लिए सिरमौर के इच्छुक उम्मीदवार 20 जून तक जिला उद्योग केंद्र नाहन या संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रसार अधिकारी (उद्योग) के पास अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
    यह जानकारी जिला महाप्रबंधक उद्योग सिरमौर ने देते हुए बताया कि ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के गरीब युवकों व युवतियों को ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित उद्योगों जैसे फर्नीचर मेकिंग, ऑटो मोबाइल रिपेयर, वेल्डिंग स्टील, फैब्रिकेशन, स्टील यंत्र बनाने, ब्लैकसमिथि, मशीन एवं लेथ वर्क, बांस तथा केन के उत्पाद, कारपेंट्री, इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबिंग वर्क, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स रिपेयर एवं मोटर वाइंडिंग आदि व्यवसायों में 6 से 9 महीने तक का प्रशिक्षण देकर उन्हें आजीविका कमाने लायक बनाना तथा अप्रशिक्षित कामगारों के हुनर को संवार कर उनका कौशल विकास करना है।
    उन्हांेने बताया कि वर्ष 2021-22 में युवक व युवतियों का प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण के लिए कोई भी शिक्षित एवं अशिक्षित व्यक्ति, जिसकी आयु 16 से 40 वर्ष के बीच हो तथा अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो, आवेदन कर सकता है, जिसमे बीपीएल उम्मीदवार को वरीयता प्रदान की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र पर या सादे कागज पर अपना आवेदन कर सकता है जिसके साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण (पत्र यदि है तो), आधार कार्ड, हिमाचली एवं अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि है तो) सहित 20 जून तक जिला उद्योग केंद्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
    इस योजना का मूल उद्देश्य अप्रशिक्षित कामगारों के हुनर को संवार कर उनका कौशल विकास करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक प्रशिक्षु को 2400 रुपए की दर से प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत 7000 रुपए प्रति प्रशिक्षणार्थी की दर से टूलकिट अथवा औजार खरीदने हेतु प्रदान किए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.