Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 18 जून को 25 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टिकाकरण=डॉ पराशर
    सिरमौर

    सिरमौर में 18 जून को 25 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टिकाकरण=डॉ पराशर

    By Himachal VartaJune 16, 2021
    Facebook WhatsApp

     

     

    *17 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच करना होगा स्लॉट बुक*

    नाहन 16 जून( हिमाचलवार्त) – जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 18 जून को 25 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें 17 जून को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अपना स्लॉट कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर बुक करना होगा।
    इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 18 जून को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन और सिविल अस्पताल ददाहू में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, स्वास्थ्य उप केंद्र तारूवाला, स्वास्थ्य उप केंद्र मिश्रवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ, स्वास्थ्य उप केंद्र बहराल
    तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखना में कोरोना टिका लगाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, सिविल अस्पताल सराहां, सिविल अस्पताल राजगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटिपतोग, स्वास्थ्य उप केंद्र ढली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्लोग में टीकाकरण किया जाएगा। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह,
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोहराधार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोकर और स्वास्थ्य उप केंद्र पिपलीघाट में तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिम्बी और सिविल अस्पताल शिलाई में टीकाकरण किया जाएगा।
    उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंजीकरण के दौरान इस्तेमाल किए मूल दस्तावेज और अपॉइंटमेंट बुकिंग का एसएमएस टीकाकरण स्थल पर अपने साथ सत्यापन के लिए लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि उसी व्यक्ति का टीकाकरण किया जाएगा जिसका ऑनलाइन पंजीकरण के उपरांत स्लॉट बुक होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.